होम / बिजनेस / Ipsos IndiaBus के सर्वे में देश के सबसे भरोसेमंद संस्थान की सूची में पहले नंबर पर डिफेंस फोर्स, दूसरे पर प्रधानमंत्री
Ipsos IndiaBus के सर्वे में देश के सबसे भरोसेमंद संस्थान की सूची में पहले नंबर पर डिफेंस फोर्स, दूसरे पर प्रधानमंत्री
इप्सोस इंडियाबस (Ipsos IndiaBus) ने देश सबसे भरोसेमंद संस्थान 2024 के सर्वे जारी किए हैं. इसमें राजनीतिक दल और राजनेता विश्वास के मामले में सबसे निचले स्थान पर हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
विश्व स्तर पर सबसे बड़ी मार्केट रिसर्च और पोलिंग कंपनियों में से एक इप्सोस इंडियाबस (Ipsos IndiaBus) ने मोस्ट ट्रस्टेड इंस्टीट्यूशंस (Most Trusted Institutions) के वार्षिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट् जारी की है. इसमें वर्ष 2024 में डिफेंस फोर्स (सेना, नौसेना और वायु सेना), देश के प्रधानमंत्री, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court Of India) और चुनाव आयोग सबसे भरोसेमंद संस्थान बनकर उभरे हैं.
ऐसे किया गया सर्वेक्षण
यह सर्वेक्षण पूरे भारत में, हर आयु वर्ग, महानगरों के प्रतिनिधित्व वाले शहरों, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों और विभिन्न समूहों और क्षेत्रों में इप्सोस इंडियाबस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके आयोजित किया जाता है. उत्तरदाताओं को संस्थानों की एक सूची से अवगत कराया गया और उन्हें विश्वसनीयता के आधार पर रैंक करने के लिए कहा गया.
.स्कोर के साथ संस्थानों की सूची
इस सर्वेक्षण में उन संस्थानों की एक लंबी सूची शामिल की गई, जिन्हें नागरिकों द्वारा विश्वस्नीयता के आधार पर रैंक प्रदान की गई.
क्र.सं. सर्वाधिक विश्वसनीय संस्थान स्कोर
1. डिफेंस फोर्स (सेना, नौसेना और वायु सेना) 54%
2. पीएम ऑउ इंडिया 49%
3. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 48%
4. भारत का सर्वोच्च न्यायालय (SCI) 45%
5. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 43%
6. भारत का चुनाव आयोग 41%
7. संसद 37%
8. मीडिया 6%
9. पुलिस 35%
10. एनजीओ/धर्मार्थ संस्थान 34%
11. कम्यूनिटी लीडर्स 34%
12. धार्मिक नेता 33%
13. राजनेता 31%
14. राजनीतिक दल 30%
इसे भी पढ़ें-इन फोटो एडिटिंग ऐप से रहें सावधान, सरकारी एजेंसी CERT-In ने जारी की चेतावनी
इप्सोस इंडिया ने पारिजात चक्रवर्ती ने कहा
सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए इप्सोस इंडिया के ग्रुप सर्विस लाइन (Group Service Line) Leader, Public Affairs, Corporate Reputation, CSR and Sustainability पारिजात चक्रवर्ती ने कहा कि नागरिकों की धारणा के आधार पर इप्सोस इंडियाबस के वार्षिक सर्वेक्षण में विश्वास के मामले में शीर्ष स्थान पर डिफेंस फोर्स, देश के प्रधानमंत्री, और आरबीआई, भारत का सर्वोच्च न्यायालय और भारत का चुनाव आयोग सबसे भरोसेमंद बनकर उभरे हैं. ये सभी संस्थाएं अधिक जवाबदेह होने और लोगों की सेवा करने के बावजूद ईमानदारी, मूल्यों और विश्वसनीयता के उच्चतम स्वरूप को कायम रखती हैं.
टियर 1 शहरों में डिफेंस फोर्स के प्रति विश्वास अधिक
दिलचस्प बात यह है कि कुछ जनसांख्यिकी और शहरों में डिफेंस फोर्स के प्रति विश्वास अधिक था, जिसमें टियर 1 शहरों में 76%, उत्तरी क्षेत्र 72%, पश्चिमी क्षेत्र 64%, 45 से अधिक आयु वर्ग 63%, एम्प्लॉयर पार्ट टाइम और फुल टाइम 62% और SEC A ने 60% भरोस दिखाया.
प्रधानमंत्री के प्रति इतना भरोसा
देश के प्रधान मंत्री के प्रति विश्वास टियर 1 नागरिकों ने 70%, उत्तरी क्षेत्र 67%, पश्चिमी क्षेत्र 62%, 45 से अधिक आयु वर्ग 56%, एम्प्लॉयड पार्ट टाइम और फुल टाइम 54% और कम शिक्षित ने (54%) भरोस दिखाया.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर पर हुआ सर्वे
इप्सोस इंडियाबस एक मासिक अखिल भारतीय ऑम्निबस है (जो कई ग्राहक सर्वेक्षण भी चलाता है), ये सर्वे देश के सभी चार जोन, महानगरों, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में आयोजित किया जाता है, जो शहरी भारतीयों के बारे में अधिक मजबूत और प्रतिनिधि दृष्टिकोण प्रदान करता है. उत्तरदाताओं से आमने-सामने और ऑनलाइन सर्वेक्षण किया गया.
टैग्स