होम / बिजनेस / मार्केट में IPO की बहार, पैसे कर लें तैयार, सेबी ने कई IPO पर लगाई मुहर

मार्केट में IPO की बहार, पैसे कर लें तैयार, सेबी ने कई IPO पर लगाई मुहर

घरेलू बाजार में अभी रिकॉर्ड रैली देखी जा रही है. लगातार नए उच्च स्तर के बनते रिकॉर्ड के बीच दनादन नए-नए आईपीओ भी लॉन्च हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई (FirstCry) की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड (Brainbees Solutions Limited) को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है. सेबी ने यह जानकारी दी. मार्केट रेगुटेलर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा, तीन और कंपनियों सास प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस (SaaS platform Unicommerce eSolutions), गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Gala Precision Engineering) और इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (Interarch Building Products) ने इनिशियल शेयर सेल शुरू करने के लिए नियामक की मंजूरी मिली है.

फर्स्टक्राई (FirstCry) IPO

बेबी और मदरकेयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली फर्स्टक्राई ने IPO के लिए सेबी के पास 30 अप्रैल को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था. प्रेमजी इनवेस्ट के निवेश वाली फर्स्टक्राई का IPO 1815 करोड़ रुपये का हो सकता है. IPO के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल विंडो (OFS) के जरिए 5.4 करोड़ शेयरों की बिक्री भी करेंगे. कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के शुरूआती नौ महीने अप्रैल-दिसंबर 2024 में फर्स्टक्राई को 4814 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू हासिल हुआ था. हालांकि इस दौरान इसे 278 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. कंपनी की ग्रॉस सेल्स 5650 करोड़ रुपये की रही जिसका 77 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन मोड से आया.

यूनीकॉमर्स पूरी तरह से OFS होगा 

यूनीकॉमर्स के IPO के लिए सेबी के पास जनवरी में ड्राफ्ट फाइल हुआ था. इस IPO के तहत निवेशक अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे और करीब 480-490 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हो सकती है. इश्यू के तहत कोई भी नया शेयर जारी करने की योजना नहीं है. इस महीने की शुरुआत में यूनीकॉमर्स ने अपने IPO ड्राफ्ट में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले सॉफ्टबैंक के साथ-साथ स्नैपडील के को-फाउंडर्स कुणाल बहल और रोहित बंसल को प्रमोटर्स के रूप में दिखाया. हालांकि सॉफ्टबैंक ने कुणाल और रोहित के साथ एक इनडेमनिटी एग्रीमेंट यानी क्षतिपूर्ति समझौते पर साइन किए हैं जिसके तहत यह और इसके एग्जेक्यूटिव्स प्रमोटर्स के तौर पर होने वाले देनदारियों से बचे रहेंगे.

सबसे बड़ा आईपीओ भी कतार में

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों रिकॉर्ड रैली के दौर से गुजर रहा है. इसका फायदा उठाने के लिए कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं और बाजार में उतर रही हैं. इसी सप्ताह बाजार में 3 आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि बीते दिनों आईपीओ लाने वाली 11 कंपनियों के शेयर लिस्ट हो रहे हैं. आन वाले महीनों में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की कतार में दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई का भी नाम शामिल है. वाहन कंपनी अपनी लोकल यूनिट हुंडई इंडिया का आईपीओ लाने की तैयारी में है, जो भारतीय बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

1 hour ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

4 hours ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

4 hours ago

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें