✕

होम / बिजनेस / IPO बारिश की तैयारी: इस हफ्ते बाजार में उतरेगी 14,700 करोड़ की नई इश्यू लहर

IPO बारिश की तैयारी: इस हफ्ते बाजार में उतरेगी 14,700 करोड़ की नई इश्यू लहर

मेनबोर्ड से लेकर एसएमई सेगमेंट तक कुल 13 बड़े सार्वजनिक निर्गम और 11 नई लिस्टिंग्स बाजार में तरलता बढ़ाने के साथ निवेशकों के पोर्टफोलियो में विविधता का मौका देने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

नया कारोबारी हफ्ता प्राइमरी मार्केट के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. कुल 13 कंपनियां इस सप्ताह अपने आईपीओ (IPO) लॉन्च करेंगी, जिनसे मिलकर बाजार में 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की फंडरेजिंग होने की उम्मीद है. वहीं 11 नई कंपनियां एक्सचेंज पर अपना डेब्यू भी करने जा रही हैं, जिससे प्राइमरी मार्केट में निवेशकों की गतिविधि और बढ़ने वाली है.

मेनबोर्ड सेगमेंट में बड़े इश्यू तैयार

मेनबोर्ड आईपीओ के मोर्चे पर इस सप्ताह कई प्रमुख कंपनियां लाइन में हैं. बेंगलुरु स्थित होम और फर्निशिंग कंपनी Wakefit Innovations और फार्मा कंपनी Corona Remedies आज 8 दिसंबर से अपने पब्लिक इश्यू खोल रही हैं. Wakefit का प्राइस बैंड 185–195 रुपये और Corona Remedies का 1,008–1,062 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ऊपरी बैंड के हिसाब से Wakefit 1,289 करोड़ रुपये और Corona Remedies 655.4 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है.

इसके बाद 10 दिसंबर को Nefrocare Health Services और Park Medi World के आईपीओ खुलेंगे. Nefrocare का प्राइस बैंड 438–460 रुपये और Park Medi World का 154–162 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है. वहीं एशिया की सबसे बड़ी डायलिसिस प्रदाता कंपनी NephroPlus इस हफ्ते 871 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जबकि उत्तर भारत की प्रमुख हॉस्पिटल चेन Park Hospitals 920 करोड़ रुपये जुटाएगी.

इस हफ्ते मेनबोर्ड का सबसे बड़ा इश्यू ICICI Prudential AMC का होगा, जिसका प्राइस बैंड 2,061–2,165 रुपये तय हुआ है. यह पूरा OFS है और कंपनी 10,603 करोड़ रुपये जुटाएगी.

एसएमई सेगमेंट में भी तेजी

एसएमई प्लेटफॉर्म पर भी इस सप्ताह मजबूत गतिविधि देखने को मिलेगी. कुल आठ आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं, जिनसे लगभग 367 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है.

- 8 दिसंबर को KV Toys India, Prodox Solutions और Riddhi Display Equipments के आईपीओ बाजार में आएंगे.
- 10 दिसंबर को Unisam Agritech और Shipwaves Online का इश्यू खुलेगा.
- 11 दिसंबर को Pajson Agro India और HRS Aluglaze के आईपीओ लॉन्च होंगे.

- 12 दिसंबर को Ashwini Container Movers अपना इश्यू लेकर आएगी, जो इस हफ्ते का अंतिम एसएमई आईपीओ होगा. इसके अलावा पिछले सप्ताह खुले Luxury Time, Western Overseas Study Abroad, MethodHub Software, Encompass Design India और FlyWings Simulator Training Center के आईपीओ इस सप्ताह बंद होंगे.

11 नई कंपनियों का होगा मार्केट डेब्यू

इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में नई लिस्टिंग्स की भी कमी नहीं है. कुल 11 कंपनियां एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू करेंगी. मेनबोर्ड पर Meesho, Aqus और Vidya Wires की लिस्टिंग 10 दिसंबर को होगी. एसएमई प्लेटफॉर्म पर Luxury Time और Western Overseas Study Abroad 11 दिसंबर को बीएसई एसएमई में कदम रखेंगी. 12 दिसंबर को MethodHub Software, Encompass Design India और FlyWings Simulator Training Center एनएसई एसएमई में सूचीबद्ध होंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

3 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.