✕

होम / बिजनेस / 25 जून को इस व्हिस्की ब्रैंड का खुलने जा रहा है IPO, जानें प्राइस बैंड व अन्य डिटेल्स

25 जून को इस व्हिस्की ब्रैंड का खुलने जा रहा है IPO, जानें प्राइस बैंड व अन्य डिटेल्स

ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की बनाने वाली मुंबई की कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers) का अलगे सप्ताह आईपीओ आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑफिसर्स चॉइस (Officer's Choice) ब्रांड के नाम से व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders & Distillers) का आईपीओ अगले हफ्ते खुलने जा रहे है. 25 से 27 जून तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स आईपीओ के जरिए बाजार से 1500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है.

25 जून को खुल रहा IPO

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है. कंपनी ने 267 से 281 रुपये प्रति शेयर आईपीओ में प्राइस बैंड फिक्स किया है. 24 जून को एंकर निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. आईपीओ के अपर बैंड प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7860 करोड़ रुपये आंका जा रहा है. आईपीओ में कंपनी 1,000 करोड़ रुपये फ्रेश शेयर्स जारी कर जुटाने जा रही है तो 500 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा जिसमें कंपनी के प्रमोटर शेयर्स बेचेंगे.

क्या है इश्यू का डिटेल?

कंपनी के आरएचपी के मुताबिक यह भारत की सबसे बड़ी इंडियन मेड फॉरेन लिकर या आईएमएफल (IMFL) बनाने वाली कंपनी है. घरेलू बाजार में बिक्री के हिसाब से इसका तीसरा स्थान है. यह विदेशी बाजारों में भी खूब एक्सपोर्ट करती है. आईपीओ के तहत कंपनी ₹1,500 करोड़ का इश्यू ला रही है. इसमें ₹1,000 करोड़ का नया इश्यू और प्रमोटरों और दूसरे निवेशकों द्वारा ₹500 करोड़ मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है.

क्या है प्राइस बैंड और बिडिंग डेट?

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स आईपीओ का प्राइस बैंड तय हो गया है. कंपनी ने ₹267 से ₹281 प्रति इक्विटी शेयर की लिमिट में मूल्य तय किया है. इसका अंकित मूल्य ₹2 प्रति शेयर है. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स आईपीओ की सब्सक्रिप्शन ओपनिंग 25 जून से शुरू होगी और 27 जून को बंद होगी. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को अलॉटमेंट 24 जून को होने वाला है. लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य का 133.50 गुना है और कैप प्राइस इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य का 140.50 गुना है. 2 रुपये प्रत्येक अंकित मूल्य वाले न्यूनतम 53 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां लगाई जा सकती हैं.

लिस्टिंग की डेट क्या है?

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट को 28 जून को आखिरी रूप दिया जा सकता है. मतलब कि सब्सक्राइब करने वालों को उस दिन पता चल जाएगा कि शेयर का अलॉटमेंट हुआ या नहीं. जिन्हें शेयर का अलॉटमेंट नहीं होगा, उन्हें कंपनी 1 जुलाई को रिफंड शुरू करेगी, जबकि शेयर रिफंड के बाद उसी दिन आवंटियों के डीमैट खाते में जमा किए जाएंगे. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयर की कीमत 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

कौन हैं इश्यू के लीड मैनेजर्स?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और आईटीआई कैपिटल लिमिटेड एलाइड ब्लेंडर्स आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को इस आईपीओ से काफी उम्मीदें हैं. कंपनी को निवेशकों की तरफ से भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago