✕

होम / बिजनेस / तैयार रखें पैसा, शार्क टैंक के इस जज की कंपनी का आने वाला है IPO, सेबी ने दी मंजूरी

तैयार रखें पैसा, शार्क टैंक के इस जज की कंपनी का आने वाला है IPO, सेबी ने दी मंजूरी

IPO में फ्रेश इक्विटी के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है जबकि 1.36 करोड़ शेयर्स कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए IPO में बेचेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ (IPO) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज बाजार नियामक (SEBI) ने एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. इस कंपनी ने दिसंबर में आईपीओ के लिए सेबी ने ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था. एमक्योर फार्मा, जिसे आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी भी मिल गई है, अगले दो महीनों में इस इश्यू को लॉन्च कर सकती है. आईपीओ में 800 करोड़ रुपये की नई इक्विटी बिक्री और प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है.

800 करोड़ के IPO को SEBI से मिली मंजूरी

शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) ने शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) फेम नमिता थापर कंपनी अपने आईपीओ में नए शेयर्स के साथ ऑफर फॉर सेल (Offer For sale) के जरिए भी पैसा जुटाएगी. यानि कंपनी के मौजूदा निवेशक भी आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. आईपीओ में फ्रेश इक्विटी के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है जबकि 1.36 करोड़ शेयर्स कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए आईपीओ में बेचेंगे.   

दो महीने में आ सकता है IPO

सेबी से एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) को IPO लाने की मंजूरी मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि कंपनी अगले दो महीने में IPO को लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने दिसंबर 2023 में सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. इसके मुताबिक IPO में जुटाने गए रकम के जरिए कंपनी कर्ज का भुगतान करेगी साथ ही बचे हुए रकम को कंपनी के दूसरे कार्यों पर खर्च किया जाएगा. एमक्योर फार्मा ने साल 2022 में यूक्रेन रूस युद्ध के बाद शेयर बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट के चलते अपने IPO प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया था.

बेन कैपिटल की 13% हिस्सेदारी

बेन कैपिटल (Bain Capital) समर्थित एमक्योर फार्मा ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए जेपी मॉर्गन, जेफ्फीरीज, और कोटक को इंवेस्टमेंट बैंक के तौर पर हायर किया हुआ है. बेन कैपिटल की कंपनी में 13 फीसदी हिस्सदारी है. इस आईपीओ में बेन कैपिटल अपनी हिस्सेदारी को बेच सकती है. आईपीओ के जरिए एमक्योर फार्मा 3 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन का टारगेट लेकर चल रही है.  

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स क्या है?

1981 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर के पिता सतीश मेहता ने महज 3 लाख रुपये के पूंजी के साथ से एमक्योर फार्मा को खड़ा किया था. कंपनी का देश की 13 वीं बड़ी फार्मा कंपनी है. 40 सालों में एमक्योर ने 19 सब्सिडियरी कंपनी खड़ा किया है. उसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम में 500 वैज्ञानिक हैं और कंपनी के 11,000 के करीब वर्कफोर्स है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago