होम / बिजनेस / IPO Alert: इस हफ्ते आ रहे हैं ये 4 आईपीओ, एक तो आज ही खुलेगा
IPO Alert: इस हफ्ते आ रहे हैं ये 4 आईपीओ, एक तो आज ही खुलेगा
आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है. इस हफ्ते 4 आईपीओ आने वाले हैं. प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज का आईपीओ तो आज ही खुल रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज रहता है. बीते कुछ समय में जिस तरह से IPOs ने निवेशकों की जेब भरी है, उसके चलते ये क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है. हाल ही में स्किन केयर कंपनी मामाअर्थ (Mamaearth) का आईपीओ आया था. इस आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही IPO ओपन हुआ, बोली लगाने वालों की भीड़ उमड़ आई. अपने आखिरी दिन तक आईपीओ 7.60 गुना सब्सक्राइब हो गया था. Mamaearth का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुला था और 2 नवंबर को बंद हो गया. Mamaearth की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) 1,701 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आई है. Mamaearth के बाद अब 4 कंपनियों के आईपीओ इसी हफ्ते खुलने वाले हैं.
आज खुल रहा ये आईपीओ
प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) और एएसके ऑटोमोटिव (ASK Automotive) के आईपीओ पर बाजार की नजर है. ये दोनों IPOs कुल 1,324 करोड़ रुपए मार्केट से जुटाएंगे. IT बेस्ड सोल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज का IPO 6 नवंबर यानी आज खुलेगा. निवेशक इसके लिए 8 नवंबर तक बोली लगा पाएंगे. Protean eGov की योजना अपने आईपीओ के जरिए 490.3 करोड़ रुपए जुटाने की है. कंपनी ने IPO के लिए प्राइज बैंड प्रति शेयर 752-792 रुपए निर्धारित किया है. प्रोटीन ईगोव को IPO के लिए पिछले साल नवंबर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI से मंजूरी मिल गई थी. कंपनी ने दिसंबर 2021 में आईपीओ के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किए थे. आईपीओ के तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर और शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6,191,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. कंपनी ने पहले की योजना के अनुसार अपने ओएफएस साइज को 1.28 करोड़ से घटाकर 61.9 लाख शेयर कर दिया है.
ASK से हैं बड़ी उम्मीदें
वहीं, ASK के आईपीओ की बात करें, तो इस पर 7 नवंबर से 9 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है. इस आईपीओ का प्राइज बैंड 268 से 282 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है. 834 करोड़ का आईपीओ लाने वाली एएसके ऑटोमोटिव ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम की एक बड़ी कंपनी है. टू-व्हीलर्स के लिए बनने वेक ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के बाजार की 50% हिस्सेदारी पर इसी कंपनी का कब्जा है. कंपनी के क्लाइंट्स में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज ऑटो, TVS और सुजुकी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसलिए निवेशकों को इस आईपीओ से काफी उम्मीदें हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 15 नवंबर को होगा और वो 17 नवंबर को शेयर डीमैट खाते में क्रेडिट होंगे.
इनके भी आएंगे IPOs
इस हफ्ते 2 एसएमई आईपीओ भी आ रहे हैं. Rox Hi-Tech और Sunrest Lifescience के आईपीओ 7 से 9 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे. रोक्स हाई-टेक के आईपीओ का प्राइज बैंड 80 से 85 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी की योजना इसके जरिए 54 करोड़ रुपए जुटाने की है. Sunrest Lifescience के IPO का प्राइज बैंड 84 रुपए प्रति शेयर है. आईपीओ के जरिए कंपनी 10.85 करोड़ रुपए जुटाएगी. वहीं, इस हफ्ते कुछ शेयरों की लिस्टिंग भी होनी है. सेलो वर्ल्ड के शेयर आज लिस्ट होंगे. SAR Televenture के शेयर 8 नवंबर, मैत्रेयी मेडिकेयर, Vrundavan Plantation और ट्रांसस्टील सीटिंग टेक्नोलॉजी के शेयर 9 नवंबर को लिस्ट होंगे. इसी तरह, मामाअर्थ और Mish Designs के शेयर 10 नवंबर को लिस्ट होंगे.
टैग्स