✕

होम / बिजनेस / हैदराबाद की हार पर आंसू बहाने वालीं Kavya Maran के पास है कितनी दौलत? 

हैदराबाद की हार पर आंसू बहाने वालीं Kavya Maran के पास है कितनी दौलत? 

आईपीएल के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPL 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के जितने चर्चे हैं, जितनी ही चर्चा हैदराबाद की हार पर आंसू बहाने वालीं काव्या मारन (Kavya Maran) को लेकर भी है. काव्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल दिखाई दे रही हैं. काव्या का परिवार राजनीति और बिजनेस से जुड़ा है. उनके पिता का नाम कलानिधि मारन है, जो सन ग्रुप के अध्यक्ष और फाउंडर हैं. काव्या आईपीएल के फाइनल में हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन हैं. ऐसे में अपनी टीम को हारते देखकर उनका इमोशनल होना लाजमी है. 

फैमिली के पास दौलत का पहाड़
चेन्नई में 1992 में जन्मीं काव्या के पिता को उनके मीडिया साम्राज्य के लिए ‘भारत का टेलीविजन किंग’ कहा जाता है. काव्या मारन ने स्कूली शिक्षा चेन्नई से पूरी की इसके बाद वह MBA करने के लिए लंदन चली गईं. काव्या के परिवार का बिजनेस के साथ-साथ राजनीति में भी दबदबा रहा है. उनके दादा मरासोली मारन पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और चाचा दयानिथि मारन केंद्रीय मंत्री रहे हैं. काव्या के परिवार के पास दौलत का पूरा पहाड़ है. फोर्ब्स के अनुसार, उनके पिता कलानिधि मारन भारतीय अरबपतियों की सूची में 82वें स्थान पर हैं और उनके पास करीब 24 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है.

काव्या के पास इतनी संपत्ति
मारन फैमिली का बिजनेस टेलीविजन चैनल से लेकर न्यूजपेपर, DTH सर्विस और प्रोडक्शन हाउस तक फैला हुआ है. कलानिधि के पास 2010 से 2015 तक स्पाइसजेट एयरलाइन में भी अहम हिस्सेदारी थी. काव्या कलानिधि की अकेली संतान हैं, इस लिहाज से देखा जाए तो कलानिधि की पूरी संपत्ति है, उनकी ही है. हालांकि, उनकी खुद की संपत्ति भी करीब 400 करोड़ रुपए है. वह SRH का मैनेजमेंट संभालने के साथ-साथ Sun TV Network के कारोबार में भी योगदान देती हैं. बता दें कि काव्या उस समय चर्चा में आई थीं जब पिछले साल दिसंबर में IPL खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी. उन्होंने अपनी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20 करोड़ से ज्यादा में खरीदा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.