होम / बिजनेस / IPL 2023: इस ऐप के जरिए FREE में देखिए टूर्नामेंट

IPL 2023: इस ऐप के जरिए FREE में देखिए टूर्नामेंट

दरअसल इस कोशिश के जरिए जियो इस बाजार पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहता है. मौजूदा समय में डिज्‍नी से लेकर दूसरे कई ओटीटी प्‍लेटफॉर्म इस बाजार पर कब्‍जा जमाए बैठे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देशभर में एक साल तक FREE इंटरनेट और FREE कॉल के जरिए पूरे इंटरनेट मार्केट को बदलने वाला JIO अब कल से FREE में IPL स्‍ट्रीम करने जा रहा है. जियो सिनेमा का ये FREE IPL स्‍ट्रीमिंग का आईडिया क्‍या आने वाले दिनों इंटरनेट बाजार की तरह OTT बाजार को भी बदलने वाला है. माना जा रहा है कि JIO ऐसा होने से वो इस फील्‍ड की बड़ी कंपनी डिज्‍नी स्‍टार पर हावी हो सकेगा. जानकार यहां तक आशंका जता रहे हैं अकेले जियो का वायकॉम 18 इस सेक्‍टर का 60 प्रतिशत तक रेवेन्‍यू हड़प सकता है. 

कितने में खरीदे हैं जियो ने इसके राइट 
जियो सिनेमा ने इसके आईपीएल के राइट पिछले साल 23758 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि Viacom18 के ओटीटी पर आईपीएल का प्रसारण होने जा रहा है. मीडिया रिपेार्ट के अनुसार Viacom18 ने हाल ही में घोषणा की है कि लोग WPL 2023 की तरह IPL 2023 को JioCinema पर देख सकेंगे. वहीं जियो के इस निर्णय को लेकर मीडिया विश्‍लेषकों का कहना है कि फ्री-टू-व्यू आईपीएल न केवल Viacom18 के लिए बुरी खबर है, बल्कि भारत के ओटीटी सेक्टर पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा.

क्‍या कहते हैं इस पर एक्‍सपर्ट 
इस पूरे मामले में एक्‍सपर्ट बेहद निराश हैं. भले ही जनता को फ्री में आईपीएल देखने को मिलेगा लेकिन उनका कहना है कि इससे आने वाले समय में अगर ये अगले दो साल तक फ्री होता है तो उनके लिए डिजिटल रूट से आईपीएल की अधिग्रहण लागत का 30-40 प्रतिशत भी वसूल करना मुश्किल हो जाएगा. उनका कहना है कि अगर JioCinema आईपीएल मुफ्त की पेशकश करता है तो इसका पूरे बाजार पर कोई अच्‍छा असर नहीं होगा. वो भी ऐसी स्थिति में जब ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पहले ही बहुत सस्‍ते में अपनी सर्विस मुहैया करा रहे हैं. 

पहले ही घाटे में हैं पे चैनल का बाजार 

आईपीएल भारत में सबसे महंगा स्‍पोर्टिंग इवेंट है. आईपीएल के स्‍ट्रीमिंग अधिकार जियो और Disney Star के बीच बंटने के कारण स्टार को अपने फ्री-टू-एयर (FTA) चैनल स्टार उत्सव पर 12 प्रमुख मैचों (प्लेऑफ़ सहित) को उपलब्ध कराने के लिए मजबूर कर दिया है. ये ऐसे में हुआ है जब देश के पे-टीवी घराने पहले से ही सालाना 3 प्रतिशत की गिरावट का सामना कर रहे हैं. 
जानकार ये भी कहते हैं कि आशा की जानी चाहिए कि आईपीएल के मैचों का फ्री प्रसारण केवल कुछ ही मैचों तक रहेगा उसे सभी मैचों पर लागू नहीं किया जाएगा. संयोग से, स्टार ने आईपीएल के पांच साल के टीवी अधिकारों के लिए 23,575 करोड़ रुपये का भुगतान किया था ये एक एसी रकम है जिसे वसूल करना मुश्किल हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि JioCinema IPL 2023, की कुल विज्ञापन बिक्री का 60 प्रतिशत हड़प लेगा, और डिजिटल विज्ञापन राजस्व पहली बार, टीवी विज्ञापन राजस्व को पार कर जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

11 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

14 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

14 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

11 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

16 hours ago