होम / बिजनेस / सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निवेशकों ने ली सांस, Adani को मिली राहत 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निवेशकों ने ली सांस, Adani को मिली राहत 

कोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों पर उठे सवालो को खारिज कर दिया.  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हितों के टकराव की याचिकाकर्त्ता की दलील बेमानी है.

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अडानी हिंडनबर्ग मामले में अपना फैसला सुनाते हुए समूह को बड़ी राहत दे दी.  सुप्रीम कोर्ट ने अडानी समूह मामले की जांच को जहां सीबीआई से कराने से मना कर दिया वहीं दूसरी ओर नियामक की जांच पर भरोसा जताते हुए कई अहम बात कही. कोर्ट ने कहा कि बिना पुख्ता आधार के जांच SEBI से ट्रांसफर करने का कोई आधार नहीं बनता है. मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर SEBI की जांच पर संदेह करना या किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है. कोर्ट का ये फैसला अडानी समूह के करोड़ों निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आया है. 

कोर्ट ने अपने फैसले में क्‍या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में सेबी की जांच के साथ-साथ उन लोगों की मांग पर भी अपनी बात कही जिन्‍होंने इसकी जांच एसआईटी से करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सेबी ने 22 मामलों की जांच पूरी कर ली है जबकि 2 मामले उसके अभी भी पेंडिंग हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन दो मामलों के लिए 3 महीने का समय दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अब ये मामला एसआईटी को नहीं भेजा जाएगा. दरअसल याचिकाकर्ता ने ये मांग की थी कि इस मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए. 

मौजूदा नियामक को बनाया जाए और बेहतर 
सुप्रीम कोर्ट ने SEBI से कहा है कि मौजूदा नियामक तंत्र को बेहतर बनाने के लिए एक्सपर्ट कमेटी के सुझाव पर काम करें. कोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों पर उठे सवालो को खारिज करते हुए कहा कि  हितों के टकराव की याचिकाकर्त्ता की दलील बेमानी है. कोर्ट ने ये भी कहा कि बिना पुख्ता आधार के जांच SEBI से ट्रांसफर करने का कोई आधार नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर SEBI की जांच पर संदेह करना या किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है. 

पिछले साल सामने आया था हिंडनबर्ग मामला 
पिछले साल जनवरी में ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों को भारी नुकसान हुआ था. इस रिपोर्ट के जरिए आरोप लगाए गए थे कि अडानी समूह के कारोबार में कई तरह की अनियमित्‍ताएं हैं. लेकिन इन सभी आरोपों के बाद मामले की जांच हुई और अब सुप्रीम कोर्ट ने अडानी समूह को बड़ी राहत दे दी है. अडानी समूह के खिलाफ चले इस मामले में मांग ये भी की गई थी कि इस पूरे मामले को एसआईटी को सौंपा जाए. लेकिन कोर्ट ने उस मांग को भी खारिज कर दिया. 

अडानी ने कही ये बात

 सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद गौतम अडानी ने भी अपनी बात कहने में देर नहीं लगाई. इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्‍होंने कहा कि सत्‍य की जती हुई. इस फैैैैसले पर अपनी बात कहते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्‍होंने इस समय में हमारा साथ दिया. भारत के विकास में हमारी छोटी सी कोशिश लगातार जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट से अडानी को बड़ी राहत मिली है.

The Hon'ble Supreme Court's judgment shows that:

Truth has prevailed.
Satyameva Jayate.

I am grateful to those who stood by us.

Our humble contribution to India's growth story will continue.

Jai Hind.

ये भी पढ़ें: अब Mahua Moitra ने ऐसा क्या कर दिया कि गृह मंत्री तक पहुंच गई शिकायत?
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago