होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, कमाई का बन रहा है मौका

आज इन शेयरों पर रखें नजर, कमाई का बन रहा है मौका

यहां हम आपको कुछ ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जो आज और आने वाले समय में ऊपर चढ़ सकते हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

विदेशी निवेशकों के भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने की रफ्तार कुछ कम हुई है. ऐसे में उम्मीद है कि बाजार सुस्ती से निकलकर तेजी का रुख कर सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जो आज और आने वाले समय में ऊपर चढ़ सकते हैं.  

Bharat Petroleum Corp Ltd
भारत पेट्रोलियम का शेयर सोमवार को कारोबार समाप्त होने तक 2.87 फीसदी नुकसान के साथ 315.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 30 फीसदी टूट चुका है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब इसमें बढ़त आएगी. सरकार भारत पेट्रोलियम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, ऐसे में कंपनी के शेयर का ऊपर चढ़ना लगभग तय माना जा रहा है.    

Asian Paints Ltd
एशियन पेंट्स ने पिछले एक महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस शेयर ने 9.97% की बढ़त हासिल की है. सोमवार को भी यह हरे निशान पर बंद हुआ. इसी साल ये शेयर साढ़े तीन हजार का आंकड़ा पार कर चुका है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एशियन पेंट्स के शेयर अभी और चढ़ सकते हैं. फ़िलहाल यह 2,926 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

Borosil Renewables Limited 
यह देश की पहली सोलर ग्लास मेन्युफेक्चरिंग कंपनी है. कंपनी की फाउंडेशन बहुत मजबूत है. Borosil Renewables ने पिछले एक साल में 138.87% का रिटर्न दिया है. 22 अप्रैल को कंपनी का शेयर 800 रुपए के करीब पहुंच गया था और फिलहाल 642.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फिलहाल इसमें निवेश का मौका है.

Shilpa Medicare Ltd
कोरोना काल से दवा कंपनियों का बिज़नेस काफी फैला है और उनके मुनाफे में भी बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि, Shilpa Medicare का शेयर पिछले एक साल में 33.79% की गिरावट दर्ज कर चुका है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब इसमें तेजी का रुख देखने को मिल सकता है. सोमवार को यह 399.10 रुपए पर ट्रेड कर राह था. इसी साल जुलाई में यह 640 रुपए के करीब पहुंच चुका है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

7 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago