होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में निवेश से हो सकता है मुनाफा, जल्दी करें चेक
आज इन शेयरों में निवेश से हो सकता है मुनाफा, जल्दी करें चेक
अगले कुछ दिनों में विदेशी निवेशकों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुख कैसा रहता है, इस पर सब कुछ निर्भर करेगा
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार की सुस्ती फिलहाल दूर होने की संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों में विदेशी निवेशकों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुख कैसा रहता है, इस पर सबकुछ निर्भर करेगा. हालांकि, गिरावट के माहौल में सही स्टॉक में निवेश भविष्य के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें आज (सोमवार) और आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
इन शेयरों में दिखेगी तेजी!
टाटा पावर का शेयर आखिरी कारोबारी दिन में 2.47% बढ़त के साथ बंद हुआ था. उम्मीद है कि आज यानी सोमवार को भी इसमें तेजी का रुख रह सकता है. पिछले एक साल में इस शेयर ने अच्छा-ख़ासा रिटर्न दिया है. IndusInd Bank भी 1.72% की बढ़ते के साथ बंद हुआ था और इसके भी आज ग्रीन साइन पर आगे बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा, Aditya Birla Capital और Cipla के शेयरों में भी तेजी देखी जा सकती है. आदित्य बिरला का शेयर फिलहाल 90.25 रुपए और Cipla का 948 रुपए पर चल रहा है.
यहां, रह सकती है मंदी
वहीं, मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) और Hindustan Oil Exploration Company के शेयरों में मंदी का रुख रह सकता है. शुक्रवार को दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल MRPL और HINDOILEXP में तेजी के आसार नहीं हैं. उनका ये भी कहना है कि इन शेयरों में और गिरावट से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
गिरावट की वजह
बता दें कि वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और एटीएफ सहित कुछ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर निर्यात शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके साथ ही कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन से होने वाले अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाने की भी घोषणा की गई है. इसके चलते अंतिम कारोबारी दिन में तमाम तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी, जिसके अभी बरकरार रहने की आशंका है.
टैग्स