होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर दांव लगाने से भर सकती है झोली!
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर दांव लगाने से भर सकती है झोली!
शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. आज बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल रह सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहा. BSE सेंसेक्स 142.43 अंक बढ़कर 60,806.22 और NSE निफ्टी 21.75 अंक चढ़कर 17,893.45 अंकों पर बंद हुआ. हालांकि, अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 11 फीसदी, अडानी पोर्ट में 2.90 फीसदी में नरमी आई और अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल लोअर सर्किट पर बंद क्लोज हुए. आज यानी शुक्रवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
इनमें हैं आज तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Godrej Agrovet, Minda Industries, Network18 Media, Ipca Labs और Avenue Supermart में आज तेजी का रुख दिखाया है. Godrej Agrovet के शेयर गुरुवार को करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 461 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले कुछ दिनों से इसमें बढ़त का सिलसिला बना हुआ है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 593 रुपए है, जिससे ये अभी काफी पीछे है. Minda Industries एक ऑटो कॉम्पोनेन्ट बनाने वाली कंपनी है. इसके शेयर कल तेजी के साथ 525.05 रुपए पर बंद हुए थे. ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 530 रुपए पर पहुंचने वाला है. इसके बाद इसमें एक करेक्शन देखने को मिल सकता है.
तेजी के साथ हुए थे बंद
नेटवर्क18 का शेयर भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद होने वाले स्टॉक्स में शुमार है. 60.95 रुपए पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 2.18% ऊपर चढ़े हैं. IPCA Laboratories की बात करें, तो ये 875.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसने महज 0.41% का रिटर्न दिया है. वहीं, Avenue Supermart का शेयर पिछले कारोबारी दिन मामूली तेजी के साथ 3,494.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. बीते एक महीने में यह 9.86% नीचे आया है, लेकिन 5 दिनों से उसमें कुछ न कुछ तेजी बनी हुई है.
इनके आएंगे नतीजे
आज Mahindra and Mahindra, ABB India, PB Fintech, Abbott India, Alkem Laboratories, Ashoka Buildcon, Astrazeneca Pharma, BEML, BHEL, Dilip Buildcon, Delhivery, EIH, Glenmark Pharmaceuticals, JK Lakshmi Cement, KFin Technologies, Lemon Tree Hotels, Metropolis Healthcare, NALCO, Info Edge India, और Oil India के तिमाही नतीजे आएंगे. इसलिए इन पर भी नजर बनाए रखें.
टैग्स