होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली, जल्दी करें चेक

आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली, जल्दी करें चेक

आज भी मार्केट से मिले-जुले रिएक्शन की उम्मीद है. हालांकि, कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनमें आज और आगे भी तेजी का रुख रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर मार्केट में मंगलवार को दिखाई दे रही तेजी बाजार बंद होते-होते समाप्त हो गई. आज यानी बुधवार को भी मार्केट से मिले-जुले रिएक्शन की उम्मीद है. हालांकि, कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनमें आज और आगे भी तेजी का रुख रह सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं.    

Bajaj Holdings & Investment Ltd
यह शेयर अच्छा परफॉर्म कर रहा है. मंगलवार को भी यह 3.24% की बढ़ोत्तरी के साथ बंद हुआ. हालांकि, अभी भी ये अपने ऑल टाइम हाई लेवल से नीचे है. मई में बजाज होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट 6 हजार से ऊपर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक महीने के आंकड़े देखें तो इसमें 5.77% गिरावट आई है, जिससे यह बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. ऐसे में निवेश फायदेमंद हो सकता है.  

Coal India Ltd
पिछले कारोबारी दिन की समाप्ति पर कोल इंडिया 0.25% की बढ़त के साथ 182.50 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में इसमें करीब साढ़े छह प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. लिहाजा, अभी निवेश का मौका बन रहा है. 22 अप्रैल को कोल इंडिया 200 रुपए का आंकड़ा पार कर गया था.

Tata Power Company Limited
टाटा पवार ने पिछले पांच दिनों में कुछ बढ़त हासिल की है. ये शेयर एक महीने की मंदी (8.50% गिरावट) से बाहर निकल रहा है. ऐसे में टाटा पावर में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है. फिलहाल इसकी कीमत 212.50 रुपए है.  

Sumitomo Chemical India Ltd
इस शेयर ने पिछले कुछ दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. 29 जून को यह 421.35 रुपए पर था और 5 जुलाई को 467.45 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, अभी भी इसे एक महीने में आई सुस्ती से बाहर निकलना है. Sumitomo Chemical अपने हाई लेवल की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में इसमें निवेश कर मुनाफा कमाया जा सकता है.

Saregama India Limited
सारेगामा इंडिया के शेयर में पिछले एक महीने में 13% से ज्यादा की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले पांच-छह दिनों से ये रिकवर कर रहा है. इस शेयर का ऑल टाइम हाई 500 रुपए से ऊपर है और अभी इसकी कीमत 373.40 रुपए चल रही है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago