होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली! 

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली! 

आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि कारोबारी सत्र की समाप्ति पर मार्केट तेज लिवाली के चलते हरे निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 98.98 अंक की बढ़त के साथ 61,872.62 और NSE निफ्टी 35.75 अंक के उछाल के साथ 18,321.15 पर पहुंच गया. अडानी समूह की कंपनियों के लिए गुरुवार कुछ राहत लेकर आया. समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़कने के बाद Adani Enterprises Ltd कल 2.92% की मजबूती के साथ बंद हुआ. 

तेजी और मंदी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. इसमें Indian Hotels, Engineers India, Apollo Tyres और United Breweries शामिल हैं. इसके साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Lemon Tree Hotels, Jubilant Food, Lakshmi Machine, InterGlobe और Century Ply शामिल हैं. हालांकि Jubilant Food के शेयरों में कल 3.84% की तेजी आई थी और यह 492 रुपए पर पहुंच गया था. 

अच्छा है पिछला रिकॉर्ड 
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो Indian Hotels के शेयर कल 1.47% की उछाल के साथ 380.75 रुपए पर बंद हुए थे. इस शेयर ने पिछले एक महीने में 11.67% का रिटर्न दिया है और यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 389.40 के करीब पहुंच गया है. Engineers India Ltd के शेयरों में भी कल करीब 2 फीसदी का उछाल आया. 110.50 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 111 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. Apollo Tyres के लिए भी गुरुवार अच्छा रहा. इस दौरान उसमें 1.26% की मजबूती आई. बीते 5 दिनों में इसने करीब 7 और एक महीने में 16.07% का रिटर्न दिया है. वहीं, United Breweries भी तेजी के साथ 1,443 रुपए पर पहुंच गया है.

इनमें मजबूत खरीदारी
इसके अलावा, IDFC, Global Health, Chalet Hotels, Balkrishna Ind, Aster DM Health, KPIT Tech और Ceat के शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. इन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.