होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर शेयर में निवेश से भर सकती है झोली!

टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर शेयर में निवेश से भर सकती है झोली!

शेयर बाजार में कभी भी कुछ भी हो सकता है. जो शेयर आज आसमान में उड़ान भर रहा है, संभव है कल धड़ाम से नीचे आ जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार में कभी भी कुछ भी हो सकता है. जो शेयर आज आसमान में उड़ान भर रहा है, संभव है कल धड़ाम से नीचे आ जाए या जो मंदी देख रहा है, वो एकदम से आसमान छूने लगे. टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर शेयर टाटा एलेक्सी भी इन दिनों निवेशकों की धड़कन बढ़ा रहा है.  

9,420 रुपए तक पहुंचा था
Tata Elxsi Limited अपने रिकॉर्ड हाई से इस वक्त नीचे ट्रेड कर रहा है. यह स्टॉक 31-मार्च-22 को 9,420 रुपए के 52-वीक हाई पर था. इसका 52-वीक लो 4,107.05 रुपए है. फिलहाल टाटा का ये शेयर 8,067 रुपए पर व्यापार कर रहा है. अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है.

अभी निवेश दे सकता है मुनाफा
हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस शेयर में अभी आगे बढ़ने की पूरी संभावना है, जल्द ही यह 9,200 रुपए का आंकड़ा पार कर सकता है. यानी अगर अभी निवेश किया जाए, तो आने वाले समय में टाटा एलेक्सी मुनाफा दे सकता है. गौरतलब है कि टाटा एलेक्सी लिमिटेड IT सॉफ्टवेयर इंडस्ट्रीज की एक लार्ज कैप कंपनी है. यह डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज के लिए दुनिया की टॉप कंपनियों में भी शुमार है. कंपनी ऑटोमोटिव, प्रसारण, संचार और परिवहन क्षेत्रों में काम करती है.

मिला है ज़बरदस्त रिटर्न
टाटा एलेक्सी लिमिटेड (TEL) की रिवेन्यु ग्रोथ Q1FY2023 में काफी अच्छी रही है. बीते गुरुवार को कंपनी ने Q1 की कमाई की घोषणा की थी. कंपनी ने ऑपरेशंस से 725.9 करोड़ रुपए रिवेन्यु जुटाने की बात कही है. रिटर्न की बात करें, तो अब तक इस शेयर ने ज़बरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में टाटा एलेक्सी 11.21%, 6 महीने में 15.63% और एक साल में 91.03% ऊपर चढ़ा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

29 minutes ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

5 hours ago