होम / बिजनेस / करने जा रहे हैं Muthoot Microfin IPO में इन्वेस्ट? जान लें ये जरूरी बातें!

करने जा रहे हैं Muthoot Microfin IPO में इन्वेस्ट? जान लें ये जरूरी बातें!

कंपनी के IPO को आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जा चुका है और यह IPO 20 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुथूट माइक्रोफिन के IPO (Muthoot Microfin IPO) को आज सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जा चुका है और बहुत से लोग कंपनी के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में इन्वेस्ट करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप इस IPO में इन्वेस्ट करने से पहले ऑफर और कंपनी के बारे में अच्छी तरह से जान लें. 

Muthoot Microfin IPO
सबसे पहले मुथूट माइक्रोफिन के IPO (Muthoot Microfin IPO) की क्लोजिंग डेट से शुरुआत करते हैं. जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कंपनी के IPO को आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जा चुका है और यह IPO 20 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा. अगर कंपनी के IPO के प्राइज बैंड की बात करें तो कंपनी द्वारा अपने IPO में मौजूद इक्विटी शेयरों के लिए 277 रुपए से लेकर 291 रुपए प्रति शेयर के बीच का प्राइज बैंड तय किया है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि कंपनी इस IPO के माध्यम से 960 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहती है. 

हाल कैसा है IPO का?
मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin IPO) के शेयर ग्रे-मार्केट में भी उपलब्ध हैं और ग्रे-मार्केट में यह 82 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं. अगर मुथूट माइक्रोफिन के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो सुबह IPO खुलने के कुछ देर के भीतर ही IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 0.15% बार सबस्क्राइब किया जा चुका था. दूसरी तरफ IPO में गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 0.04% बार सबस्क्राइब किया गया था. आपको बता दें कि कंपनी के IPO में 760 करोड़ रुपयों की कीमत के नए शेयर जारी किये जायेंगे जबकि 200 करोड़ रुपयों की कीमत के शेयरों को OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जारी किया जाएगा. 

कब आवंटित होंगे शेयर?
अगर मुथूट माइक्रोफिन के IPO (Muthoot Microfin IPO) के लॉट साइज की बात करें तो इन्वेस्टर्स को 51 शेयरों का एक लॉट प्रदान किया जाएगा और इसके बाद इन्वेस्टर्स 51 शेयरों के गुणांकों यानी मल्टीपल्स में शेयरों को खरीद पायेंगे. हाल ही में SEBI ने T+3 नियमों को आवश्यक कर दिया था जिसका मतलब ये है कि 21 दिसंबर को मुथूट माइक्रोफिन के शेयरों का आवंटन किया जा सकता है.
 
यह भी पढ़ें: आसमान से जमीन पर आई Go First को खरीदना चाहती हैं ये कंपनियां, 3 नाम आए सामने!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

2 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

4 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.