होम / बिजनेस / Stock Market: गिरावट में है निवेश का मौका, इन शेयरों में लगाएं पैसा

Stock Market: गिरावट में है निवेश का मौका, इन शेयरों में लगाएं पैसा

शेयर बाजार में इस वक्त नरमी का रुख है. हालांकि, मंगलवार को बाजार में कुछ बढ़त ज़रूर नज़र आई है, लेकिन उसकी रफ़्तार बेहद सुस्त है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार में इस वक्त नरमी का रुख है. हालांकि, मंगलवार को बाजार में कुछ बढ़त ज़रूर नज़र आई है, लेकिन उसकी रफ़्तार बेहद सुस्त है. यह आशंका भी जताई जा रही है कि बाजार अभी गोता लगाता रहेगा. तो क्या यह समय ख़ामोशी से बैठने का है? इस सवाल का जवाब हां और ना दोनों में है. यदि आपने निवेश किया है तो घबराहट में बिकवाली के बजाए ख़ामोशी से बैठें और यदि निवेश करना चाहते हैं, तो फिर ख़ामोशी तोड़ दें. यानी शेयरों में पैसा लगाएं, यहां हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर बता रहे हैं.

Wipro

विप्रो के शेयर जनवरी 2022 में 52-सप्ताह के हाई लेवल तक पहुंचने के बाद से लगातार बिकवाली के दबाव में हैं. एक साल में इस आईटी कंपनी के स्टॉक में लगभग लगभग 37.12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. विप्रो के शेयर की कीमत फिलहाल 450.80 रुपए है, जो एनएसई पर इसके 52-सप्ताह के हाई प्राइज़ ₹739.85 से काफी कम है. ऐसे में यदि आप क्वालिटी शेयर को सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं, तो विप्रो अच्छा विकल्प हो सकता है. आने वाले समय में कंपनी के शेयर के वापस चढ़ने की संभावना है.

IRCTC

IRCTC के शेयरों में गिरावट का रुख है. कुछ समय पहले तक ये शेयर 800 रुपए तक पहुंच गया था, लेकिन अब 700 के नीचे ट्रेंड कर रहा है. मंगलवार को बाजार खुलने के बाद इसकी कीमत 622.25 थी. अगर पिछले 6 महीनों के ग्राफ पर नजर डालें तो शेयर में 27.20% की गिरावट आई है. लॉन्ग टर्म के लिए इसमें निवेश किया जा सकता है.

ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन के शेयर में भी पैसा लगाया जा सकता है. 9 जून को यह शेयर 166.75 रुपए पर था और आज इसकी वैल्यू 158.15 चल रही है. इसमें शॉर्ट टर्म के लिए भी पैसा लगाया जा सकता है.

Relaxo

फुटवियर निर्माता कंपनी रिलैक्सो के शेयर में भी नरमी का रुख है. 967 रुपए के इस शेयर के 1100 रुपए के पार जाने की संभावना है. ऐसे में यहां भी निवेश का मौका है. चौथी तिमाही के नतीजे कंपनी के लिए जरूर निराशाजनक रहे हैं, लेकिन कोरोना के बाद अब कंपनी के प्रोडक्ट्स में डिमांड देखने को मिल सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

20 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

21 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago