✕

होम / बिजनेस / IPO की दौड़ में बीमा कंपनियां, IRDAI ने इन 10 कंपनियों से मांगा लिस्टिंग स्ट्रेटजी का डीटेल प्लान

IPO की दौड़ में बीमा कंपनियां, IRDAI ने इन 10 कंपनियों से मांगा लिस्टिंग स्ट्रेटजी का डीटेल प्लान

भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के लिए बीमा कंपनियों को कुछ प्रदर्शन से जुड़े मानकों (performance parameters) को पूरा करना होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने देश की प्रमुख 10 जनरल और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों से उनकी लिस्टिंग रणनीति का विस्तृत विवरण मांगा है. इन कंपनियों को अपनी योजना इस महीने यानी फरवरी के अंत तक IRDAI को सौंपनी होगी. पिछले महीने IRDAI ने चार प्रमुख लाइफ और छह जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्हें फरवरी के अंत तक अपनी लिस्टिंग रणनीति प्रदान करने के लिए कहा गया था. तो आइए जानते हैं ये कंपनियां कौन-कौन सी हैं और उनकी योजना क्या है? 

लिस्ट में ये 10 बीमा कंपनियां शामिल  

IRDAI ने जिन बीमा कंपमनियों से लिस्टिंग रणनीति का विवरण मांगा है, उनमें HDFC ERGO General Insurance, IFFCO Tokio General Insurance, TATA AIG General Insurance, Bajaj Allianz General Insurance, IndiaFirst Life Insurance और Aditya Birla Sun Life Insurance शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार कुछ कंपनियों ने पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जबकि अन्य जल्द ही अपनी योजनाओं को साझा करने की तैयारी में हैं.

बीमा संशोधन बिल की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्तीय सेवा विभाग के सचिव M Nagaraju ने कहा है कि बीमा संशोधन बिल (Insurance Amendment Bill) संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जा सकता है. इस बिल में बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा, बीमा कंपनियों के लिए कंपोजिट लाइसेंस (Composite Licensing) की सुविधा भी दी जा सकती है. नागाराजु ने यह भी जानकारी दी कि यह बिल विदेशी बीमा कंपनियों को भारत में Key Managerial Personnel (KMP) नियुक्त करने और बिना किसी प्रतिबंध के मुनाफे को बाहर भेजने (Repatriate Profit) की अनुमति देगा. 

IRDAI का लिस्टिंग रणनीति पर ध्यान

IRDAI बीमा कंपनियों की पारदर्शिता और व्यावसायिकता को बढ़ावा देने के लिए शेयर बाजार में उनकी सूचीबद्धता को लेकर एक मजबूत रणनीति पर काम कर रहा है. एक सूत्र के अनुसार, IRDAI ने उन कंपनियों से संपर्क किया है जो भारतीय बाजार में 20 साल से ज्यादा समय से कार्यरत हैं और जो सूचीबद्ध होने की शर्तें पूरी करती हैं. हालांकि, कुछ कंपनियां सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद अभी लिस्टिंग प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं हैं.

लिस्टिंग के मानक

भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के लिए बीमा कंपनियों को कुछ प्रदर्शन मानकों को पूरा करना आवश्यक है. इनमें, कंपनी या उसके प्रवर्तकों को कम से कम तीन साल का बीमा क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए और शुद्ध संपत्ति (net worth) सकारात्मक होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, कंपनी ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में से कम से कम दो वर्षों में ₹1 करोड़ का परिचालन लाभ (operating profit) अर्जित किया हो और इस अवधि में उसका मुक्त नकदी प्रवाह (FCFE) भी सकारात्मक रहना चाहिए. बता दें, IRDAI ने पिछले साल एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसके तहत बीमा कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से पहले IRDAI की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, इस प्रक्रिया के लिए कुछ आवश्यक शर्तों का पालन करना होगा. 

अच्छा प्रदर्शन कर रही बीमा कंपनियां

वित्त वर्ष 2023-24 में कई बीमा कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. HDFC ERGO ने ₹437.7 करोड़, TATA AIG ने ₹684.9 करोड़, IndiaFirst Life Insurance ने ₹112.3 करोड़ और IFFCO Tokio General Insurance ने ₹255.1 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया. इस पहल से भारतीय बीमा क्षेत्र में और अधिक पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

10 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

10 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago