✕

होम / बिजनेस / जल्द आएगा InoxCVA का IPO, जानिए क्या होगा प्राइज बैंड और कैसा होगा लॉट साइज?

जल्द आएगा InoxCVA का IPO, जानिए क्या होगा प्राइज बैंड और कैसा होगा लॉट साइज?

इस IPO के एक लॉट में 22 शेयर शामिल होंगे और इन्वेस्टर्स आगे 22 के गुणांकों में ही इस IPO के शेयर खरीद पायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ महीनों से शेयर मार्केट (Share Market) में कई जबरदस्त IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) देखने को मिल रहे हैं साथ ही मार्केट में नए IPO की संख्या में भी वृद्धि हुई है. अब हाल ही में InoxCVA अपना IPO लेकर आ रही है और अगर आप भी किसी कंपनी के IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इस कंपनी की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए. 

InoxCVA का IPO
InoxCVA 14 दिसंबर 2023 को अपना IPO लेकर आ रही है. अगर प्राइज बैंड की बात करें तो InoxCVA द्वारा अपने IPO में 627-660 रुपए प्रति शेयर के प्राइज बैंड पर शेयर आवंटित किये जायेंगे. इस IPO के एक लॉट में 22 शेयर शामिल होंगे और इन्वेस्टर्स आगे 22 के गुणांकों में ही इस IPO के शेयर खरीद पायेंगे. इस IPO के लिए सब्सक्रिप्शन 14 दिसंबर को खोल दिया जाएगा और 3 दिनों तक बोली लगाए जाने के बाद 18 दिसंबर 2023 को इस IPO का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया जायेगा. अगर आपको भी यह प्राइज बैंड और लॉट साइज आकर्षित लगता है तो आप भी इस IPO को सबस्क्राइब कर सकते हैं लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप कंपनी के बारे में और जानकारी इकट्ठी कर लें. 

जरूरी है ये जानकारी
Inox इंडिया (Inox India) की शुरुआत वर्ष 1976 में हुई थी और यह कंपनी क्रायोजेनिक इक्विपमेंट बनाती है, जिसमें प्रमुख रूप से टैंक शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी क्रायोजेनिक परिस्थितियों में ऑपरेट किये जाने वाले इक्विपमेंट एवं सिस्टम के लिए एंड-टू-एंड सोल्यूशन प्रदान करती है. इनमें इक्विपमेंट और सिस्टम का डिजाईन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इनस्टॉलेशन जैसे विभिन्न सोल्यूशंस शामिल हैं. इस IPO के माध्यम से कंपनी 1459 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहती है और कंपनी के IPO में 22,110,995 इक्विटी शेयर, OFS (ऑफर-फॉर-सेल) के माध्यम से जारी किये जायेंगे. आपको बता दें कि ये शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के हैं जिन्होंने इन शेयरों को 0.13 रुपए प्रति शेयर से 5.36 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर खरीदा था. 

IPO के पैसों का क्या होगा?
अब क्योंकि ये पूरा IPO ही OFS यानी ऑफर फॉर सेल पर आधारित है तो यह तो निश्चित ही है कि कंपनी को IPO से इकट्ठा हुई राशि नहीं मिलेगी और पूरी राशि OFS में अपने शेयर जारी करने वाले शेयरहोल्डर्स को प्राप्त होगी. इस IPO के लिए एंकर बुक 13 दिसंबर 2023 को खोली जायेगी.
 
यह भी पढ़ें: देश की ये कंपनी दे रही है अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा