होम / बिजनेस / INOX क्लीन एनर्जी ने वाइब्रेंट एनर्जी का अधिग्रहण पूरा किया, ₹5,000 करोड़ का सौदा
INOX क्लीन एनर्जी ने वाइब्रेंट एनर्जी का अधिग्रहण पूरा किया, ₹5,000 करोड़ का सौदा
कंपनी अब यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल पावर जेनरेशन के साथ-साथ सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को जोड़कर ग्राहकों को व्यापक और स्केलेबल क्लीन एनर्जी समाधान प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago
इनॉक्स क्लीन एनर्जी लिमिटेड (Inox Clean Energy) ने मैक्वेरी कॉर्पोरेट होल्डिंग्स Pty लिमिटेड और अन्य शेयरधारकों से वाइब्रेंट एनर्जी (Vibrant Energy) के अधिग्रहण को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है. यह सौदा लगभग ₹5,000 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर पूरा किया गया है.
वाइब्रेंट एनर्जी एक विविधीकृत नवीकरणीय ऊर्जा स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) प्लेटफॉर्म है, जिसकी कुल क्षमता लगभग 1,337 मेगावाट है. वैश्विक एमएंडए (M&A) बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह अधिग्रहण मात्र चार महीनों में पूरा कर लिया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
वाइब्रेंट का पोर्टफोलियो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में फैले नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को शामिल करता है. कंपनी के पास अमेजन, सिफी, कोका-कोला, अल्ट्राटेक सीमेंट और लॉरस लैब्स जैसी प्रमुख वैश्विक कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) कंपनियों के साथ दीर्घकालिक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) हैं, जिनकी औसत अवधि लगभग 20 वर्ष है.
इस अधिग्रहण के साथ, इनॉक्स क्लीन एनर्जी ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है. कंपनी अब यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल पावर जेनरेशन के साथ-साथ सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को जोड़कर ग्राहकों को व्यापक और स्केलेबल क्लीन एनर्जी समाधान प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
इस विकास पर टिप्पणी करते हुए INOXGFL ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवांश जैन ने कहा, “वाइब्रेंट एनर्जी का अधिग्रहण हमारे रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे हमारी परिचालन क्षमता बढ़ेगी और तेजी से बढ़ते C&I सेगमेंट में हमारी मौजूदगी मजबूत होगी. हम अपने निकट भविष्य के लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और FY28 तक 10 गीगावाट IPP क्षमता हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.”
वहीं, INOXGFL ग्रुप के ग्रुप CFO अखिल जिंदल ने कहा, “हमें खुशी है कि हमने मैक्वेरी से वाइब्रेंट एनर्जी का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. वाइब्रेंट ने वर्षों में एक मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाला रिन्यूएबल प्लेटफॉर्म तैयार किया है. हमें विश्वास है कि इनॉक्स क्लीन इस व्यवसाय को आगे बढ़ाकर इसके अगले विकास चरण को गति देगा. हम वाइब्रेंट टीम का INOXGFL परिवार में स्वागत करते हैं.”
टैग्स