होम / बिजनेस / देशी आईटी कंपनियों के कर्मचारियों पर पड़ी बड़ी मार, इस Pay में की गई 30 फीसदी कटौती

देशी आईटी कंपनियों के कर्मचारियों पर पड़ी बड़ी मार, इस Pay में की गई 30 फीसदी कटौती

देश की प्रमुख आईटी कंपनियों ने अब खर्चों में कटौती करने का संकेत दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः घटती कमाई से देशी आईटी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी अब बड़ी मार पड़ी है. देश की प्रमुख आईटी कंपनियों ने अब खर्चों में कटौती करने का संकेत दे दिया है. इसके अलावा कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से अगस्त माह की सैलरी में वेरिएबल पे में कटौती का ऐलान भी कर दिया है. यह कटौती 30 फीसदी तक की गई है. 

इन कंपनियों ने किया ऐलान

इंफोसिस ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा है कि जून तिमाही में औसत वेरिएबल पे का 70 फीसदी भुगतान होगा. कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, “मौजूदा तिमाही में मार्जिन पर पड़े इम्पैक्ट की वजह से इस बार के परफॉर्मेंस बोनस पर दिख रहा है. Q1F23 के लिए औसत बोनस भुगतान संगठन स्तर पर 70 फीसदी है और आपका अंतिम व्यक्तिगत भुगतान आपके विभाग और यूनिट की गाइलाइंस के अनुसार होगा. डिलिवरी और बिजनेस जैसे कार्यों के लिए परफॉर्मेंस बोनस भुगतान अगस्त 2022 के पेरोल में होने वाला है. ”

विप्रो ने भी रोका वेरिएबल पे

एक और प्रमुख कंपनी विप्रो ने भी जून तिमाही के लिए मिड से सीनियर लेवल वाले कर्मचारियों की वेरिएबल पे को पहले ही रोक दिया था, जबकि फ्रेशर्स और टीम लीडर के स्तर तक के लोगों को उनकी बिलेबिलिटी के आधार पर टारगेट वेरिएबल पे वेतन का 70 फीसदी प्राप्त होगा. कर्मचारियों को भेजे गए इंटरनल कम्यूनिकेशन में विप्रो ने निर्णय के कारण के रूप में कम मार्जिन का हवाला दिया है

जून में कम रहा कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन

जून तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन 20 फीसदी था जो 1.6 फीसदी अंक की गिरावट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर दिखाता है. वहीं साल-दर-साल के आधार पर यह 3.7 फिसदी अंक रह गया. तिमाही में विप्रो का ऑपरेटिंग मार्जिन 15 फीसदी  था, जो  2 फीसदी अंक की गिरावट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर और साल-दर-साल के आधार पर यह 4.1 प्रतिशत अंक फिसदी अंक रह गया था.

VIDEO: 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago