होम / बिजनेस / Infosys ने अब अपने Employee को ऑफिस बुलाने को लेकर लिया ये फैसला

Infosys ने अब अपने Employee को ऑफिस बुलाने को लेकर लिया ये फैसला

ऐसा नहीं है कि अकेली इंफोसिस ऐसी कंपनी हो जिसने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने को लेकर ऐसा फैसला लिया हो इससे पहले अमेजन और गूगल अपने कर्मचारियों के खिलाफ सख्‍त कदम उठा चुकी हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys ने अब अपने कुछ कर्मचारियों को महीने में 10 दिन ऑफिस बुलाने का फैसला लिया है. कंपनी ने इस मामले में अपने कुछ कर्मचारियों को मेल करके कहा है कि उन्‍हें अब महीने में 10 दिन ऑफिस आना होगा. ये फैसला 20 नवंबर से लागू होने जा रहा है. Infosys का अपने कर्मचारियों को लेकर दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी सॉफ्ट रवैया देखने को मिला है. 

ऑफिस इसलिए बुला रही हैं कंपनियां
दरअसल कोरोना के बाद से ज्‍यादातर आईटी कंपनियों में कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं. एक ओर जहां कई कंपनियों में ज्‍यादातर कर्मचारियों को ऑफिस बुला लिया गया है वहीं दूसरी ओर इंफोसि‍स का रवैया अपने कर्मचारियों को लेकर उदार बना हुआ है. कंपनियां काम को और चुस्‍त-दुरुस्‍त करने के लिए ये कदम उठा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के अधिकारियों ने इस मेल की पुष्टि की है. 

इंफोसिस के सीईओ ने कही थी ये बात 
इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने ऑफिस आने को लेकर पिछले महीने ये कहा था कि किसी भी तरह की सख्‍ती नहीं दिखाई गई है. लेकिन उन्‍होंने ये भी कहा था कि ज्‍यादातर कर्मचारी खुद ही अपने से ऑफिस आ रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा था कि कुछ मामलों में अगर पूरी टीम एक साथ काम करे तो बेहतर रहेगा. उन्‍होंने ये भी कहा था कि हम सामान्‍यत: ऑफिस आने को लेकर नियमों में ढ़ील का समर्थन करते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा था कि अगर वर्क फ्रॉम होम का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बेहतर है तो घर से काम करने में कोई परेशानी नहीं है. 

ये कंपनियां भी कर चुकी हैं कार्रवाई 
ऐसा नहीं है कि ये मेल इंफोसिस की ओर से अपने कर्मचारियों को भेजा गया हो, बल्कि अब तक दुनियाभर की कई कंपनियां इस तरह के कदम उठा चुकी हैं. जहां अमेजन जैसी कंपनियां अमेरिका में अपने कर्मचारियों के तीन दिन ऑफिस न आने को लेकर कार्रवाई कर चुकी हैं वहीं दूसरी ओर गूगल भी इसी तरह का कदम उठा चुकी हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

59 minutes ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें