✕

होम / बिजनेस / Infosys के सीईओ का बड़ा ऐलान, AI से नहीं जाएगी किसी की नौकरी, करेंगे ये बड़ा काम

Infosys के सीईओ का बड़ा ऐलान, AI से नहीं जाएगी किसी की नौकरी, करेंगे ये बड़ा काम

इंफोसिस के सीईओ का मानना है कि समय के साथ जनरेटिव एआई को अपनाने की प्रक्रिया में बढ़ोतरी होगी क्योंकि बिजनेस को इससे होने वाले लाभ और कमर्शियल रिजल्ट मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस ने इस साल बड़े पैमाने पर अधिग्रहण करने की योजना बनाई है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि कंपनी डाटा एनालिटिक्स और सैस (SAAS) समेत कई सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को खरीदने के बारे में सोच रही है. ये अधिग्रहण यूरोप और अमेरिका में हो सकते हैं. सलिल पारेख ने कहा कि छंटनी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दोष देना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि एआई की वजह से इंफोसिस में कोई छंटनी नहीं होगी. हम रिक्रूटमेंट बढ़ाने वाले हैं.  

इस साल दो कंपनियों को खरीद चुकी है Infosys 

एक इंटरव्यू के दौरान सलिल पारेख ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए अधिग्रहण करना भी जरूरी है. आने वाले तीन महीनों में इस बारे में ऐलान हो सकता है. इसी साल जनवरी में कंपनी ने सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (InSemi Technology Services) को खरीदने का ऐलान किया था. इसके बाद अप्रैल में इंफोसिस जर्मनी ने इनटेक होल्डिंग (in-tech Holding) को भी खरीद लिया था. सलिल पारेख ने कहा कि इन दोनों कंपनियों से हमें अपना इंजीनियरिंग सर्विसेज बिजनेस मजबूत करने में मदद मिली है. 

डाटा एनालिटिक्स और सैस कंपनियों पर है नजर  

इंफोसिस सीईओ ने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त पैसा है. अब हमें डाटा एनालिटिक्स और सैस जैसे सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों की जरूरत है. अभी हमारी नजर में कई कंपनियां हैं. हालांकि, ऐसी चीजों में समय लगता है. पैसों के अलावा काम करने की संस्कृति और इंफोसिस से समन्वय के बारे में भी सोचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल निश्चित समय बताना मुश्किल है. मगर, इंफोसिस इस बारे में गंभीर है. 

2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दी AI की ट्रेनिंग 

सलिल पारेख ने कहा कि एआई की वजह से टेक्नोलॉजी बदल रही है. हमारे कई क्लाइंट भी जेन एआई की डिमांड कर रहे हैं. एआई की डिमांड आगे भी बढ़ेगी. इंफोसिस इसके लिए तैयार है. ऐसी चीजें पहले भी हुई हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ क्लाइंट पर निर्भर करता है. अगर उन्हें इसमें लाभ नजर आया तो एआई का और विस्तार होगा. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने अपने 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जेन एआई की ट्रेनिंग दी है. सलिल पारेख ने स्पष्ट किया कि इंफोसिस में एआई की वजह से छंटनी नहीं होगी. हम आगे और ज्यादा रिक्रूटमेंट करेंगे.

GST पर क्या कहा?

सलिल पारेख ने 3.9 अरब डॉलर के जीएसटी कर मांग के बारे में कहा कि इन्फोसिस ने पहले ही इस बारे में बता दिया है और शेयर बाजार को दी सूचना में भी खुलासे कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास साझा करने के लिए कोई नयी जानकारी नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी कई वर्षों से बकाया करों की मांग को देखते हुए इसके लिए प्रावधान करेगी, उन्होंने कहा, हमारे पास कोई नयी सूचना नहीं है. स्थिति वैसी ही है, जैसी हमने कुछ दिन पहले साझा की थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago