होम / बिजनेस / दिसंबर तक कम हो सकती है महंगाई, जानिए किसने कही ये बात 

दिसंबर तक कम हो सकती है महंगाई, जानिए किसने कही ये बात 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल दिसंबर पर महंगाई दर के 5.7 प्रतिशत तक आने की उम्‍मीद है. ये दर आरबीआई के सुरक्षित दायरे के अंदर है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई एक ऐसा विषय है जो हर मौसम में आम आदमी से जुड़ी रहती है. इसके कम होने या ज्‍यादा से सबसे ज्‍यादा फर्क आम आदमी को पड़ता है. इसी महंगाई को लेकर वित्‍त सचिव का एक बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि दिसंबर तक महंगाई कम हो सकती है. मौजूदा समय में महंगाई रिजर्व बैंक के सेफ दायरे से ज्‍यादा है. अगस्‍त में रिटेल महंगाई की दर 7.44% बनी हुई है. वित्‍त सचिव टीवी सोमनाथ ने कहा है कि महंगाई को कम करने के लिए सीजनल फैक्‍टर कम होने लगे हैं, ऐसे में राहत मिल सकती है. 

खाद्य पदार्थों में हो सकती है कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल हमारे देश में जुलाई से लेकर सितंबर-अक्‍टूबर तक महंगाई बढ़ जाती है क्‍योंकि अनियमित बारिश के कारण कई राज्‍यों में आलू, प्‍याज, टमाटर की फसलें खराब हो जाती हैं. सप्‍लाई कम होने और डिमांड ज्‍यादा होने के कारण महंगाई बढ़ने लग जाती है. ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक नई फसल से आपूर्ति नहीं हो जाती है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि आने वाली दिसंबर तिमाही में महंगाई गिरकर 5.7 प्रतिशत हो जाएगी जो वित्‍तीय वर्ष 2024 में घटकर 5.4 प्रतिशत हो जाएगी. वित्‍त सचिव टी वी सोमनाथन ने कहा है कि भारत 2025-26 तक अपने राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्‍पाद के 4.5 प्रतिशत से नीचे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. जबकि इस वित्‍त वर्ष में राजकोषीय घाटे को 5.9 प्रतिशत लाने का लक्ष्‍य रखा गया है. 

खाद्य पदार्थो की महंगाई के कारण हुई थी महंगाई 
देश में इस साल भी जुलाई से लेकर सितंबर तक महंगाई देखने को मिली. जुलाई और अगस्‍त में तो खाद्य पदार्थों की कीमतों ने परेशान कर दिया था. बारिश के कारण खराब हुई टमाटर की फसल के कारण बाजार में टमाटर की कीमत 300 रुपये को पार कर गई थी. इसी तरह कई अन्‍य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी देखने को मिली थी. यही नहीं इसी महंगाई को रोकने के लिए केन्‍द्र सरकार अब तक गेहूं और चावल के निर्यात पर भी पूरी तरह से बैन लगाया जा चुका है. 

रेपो रेट के स्थिर रहने के संकेत 
मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए ज्‍यादा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी आरबीआई रेपो रेट को एक बार  फिर स्थिर रख सकता है. अभी तक पिछले दो टर्म से आरबीआई रेपो रेट को 6.50  के दायरे में रखे हुए है. जबकि उससे पहले लगातार इसमें इजाफा हो रहा था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

34 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

24 minutes ago