होम / बिजनेस / जनवरी में महंगाई 2.75% पर सीमित, सरकार ने बदला CPI का आधार वर्ष

जनवरी में महंगाई 2.75% पर सीमित, सरकार ने बदला CPI का आधार वर्ष

नई सीरीज के साथ सरकार का उद्देश्य महंगाई के अधिक यथार्थ और अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराना है, ताकि नीति निर्माण और आर्थिक आकलन अधिक सटीक हो सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

जनवरी 2026 में भारत में खुदरा महंगाई 2.75% दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं और अर्थशास्त्रियों की नजरें नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर टिक गई हैं. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने आधार वर्ष 2024 के तहत नई सीरीज के आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें खाद्य महंगाई 2.13% रही. इस नई सीरीज में वस्तुएं और सेवाओं का चयन बदलते उपभोक्ता खर्च पैटर्न के अनुरूप किया गया है, जिससे महंगाई के आंकड़े अब आधुनिक जीवनशैली और तकनीकी उपयोग को भी दर्शाते हैं.

ग्रामीण और शहरी महंगाई का हाल

आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 1.96% रही,जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 2.44% दर्ज की गई. हाउसिंग महंगाई दर सालाना आधार पर 2.05% रही. ग्रामीण इलाकों में आवास से जुड़ी कीमतें 2.39% बढ़ीं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 1.92% की वृद्धि देखी गई.

नीति पर सीमित असर की संभावना

विशेषज्ञों के अनुसार नई CPI सीरीज का निकट अवधि में मौद्रिक नीति पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना कम है. उनका मानना है कि ब्याज दरों में लंबे समय तक ठहराव रेट पॉज की स्थिति बन सकती है. इसके पीछे वृद्धि और महंगाई में चक्रीय सुधार तथा अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के बाद बढ़ता विश्वास अहम कारण हैं.

आधार वर्ष 2024.क्या बदला?

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जनवरी 2026 से CPI का आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है. पिछले 12 वर्षों में उपभोक्ता खर्च के पैटर्न में आए बदलाव को दर्शाने के लिए यह संशोधन किया गया है.

नई सीरीज में वस्तुओं की संख्या 259 से बढ़ाकर 308 और सेवाओं की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है. सेवाओं का वेटेज बढ़ाया गया है,जबकि खाद्य पदार्थों का हिस्सा कम किया गया है.

नए आइटम शामिल, पुराने बाहर

नई टोकरी में ग्रामीण आवास,ऑनलाइन मीडिया और स्ट्रीमिंग सेवाएं, वैल्यू एडेड डेयरी उत्पाद, जौ और उससे बने उत्पाद, पेन ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, अटेंडेंट, बेबीसिटर और जिम इक्विपमेंट जैसे आइटम जोड़े गए हैं.

वहीं वीसीआर, डीवीडी प्लेयर, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, सेकेंड हैंड कपड़े और नारियल रेशा, कोयर जैसे आइटम हटाए गए हैं. यह बदलाव उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और तकनीकी उपयोग को दर्शाता है.

CPI का महत्व क्या है?

CPI देश में खुदरा महंगाई का प्रमुख पैमाना है.इसमें खाद्य और पेय पदार्थों का वेटेज सबसे अधिक होता है, इसके बाद आवास, ईंधन और बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाएं आती हैं. वेटेज घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के आधार पर तय किया जाता है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि औसत भारतीय परिवार अपनी आय का बड़ा हिस्सा किन मदों पर खर्च करता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

14 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

15 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 hours ago