होम / बिजनेस / इंडिगो की ‘समर गेटअवे’ सेल शुरू, टिकट पर 10% तक छूट, जानें बुकिंग तरीका

इंडिगो की ‘समर गेटअवे’ सेल शुरू, टिकट पर 10% तक छूट, जानें बुकिंग तरीका

इंडिगो की यह सेल 17 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी, इस दौरान 1 जुलाई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

गर्मियों की यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए इंडिगो ने बड़ी राहत दी है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने अपनी नई ‘समर गेटअवे’ सेल लॉन्च कर दी है, जिसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. इसके साथ ही सीट चयन, अतिरिक्त बैगेज और फास्ट चेक-इन जैसी सेवाओं पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यात्रियों को जल्द बुकिंग करने की सलाह दी गई है.

चार दिन का सीमित ऑफर, 17 अप्रैल तक बुकिंग का मौका

इंडिगो की यह सेल 14 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 17 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी. यानी यात्रियों के पास सिर्फ चार दिन का समय है. इस दौरान 1 जुलाई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर 10% तक छूट

इस ऑफर के तहत यात्रियों को सभी प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसके लिए यात्रियों को बुकिंग के समय प्रमो कोड ‘SUMR10’ का इस्तेमाल करना होगा.

कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है बुकिंग सुविधा

यह ऑफर केवल एक चैनल तक सीमित नहीं है. यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट [www.goindigo.in], मोबाइल ऐप, AI असिस्टेंट 6Eskai, व्हाट्सएप नंबर (+91 70651 45858) और चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं.

एड-ऑन सेवाओं पर भी बड़ा डिस्काउंट

इंडिगो ने सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि अपनी एड-ऑन सेवाओं पर भी आकर्षक छूट दी है. फास्ट फॉरवर्ड सेवा पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर तेज चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा मिलती है.

बैगेज और सीट सिलेक्शन में भी बचत का मौका

प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि कई रूट्स पर स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15 प्रतिशत तक की बचत संभव है. इसके अलावा चुनिंदा घरेलू उड़ानों में इमरजेंसी एक्सएल सीट्स सिर्फ 500 रुपये से शुरू हो रही हैं.

यात्रियों के लिए सुनहरा मौका

कंपनी का कहना है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जो यात्री गर्मियों या आने वाले महीनों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे जल्दी बुकिंग करके इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

22 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago