✕

होम / बिजनेस / आकाश में कायम है IndiGo का जलवा, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की पकड़ हुई ढीली  

आकाश में कायम है IndiGo का जलवा, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की पकड़ हुई ढीली  

DGCA के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है. इंडिगो देश की नंबर 1 एयरलाइन बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्लाइट से सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जुलाई में 1.29 करोड़ से ज्यादा लोगों ने घरेलू हवाई यात्रा की, यह आंकड़ा 2023 की समान अवधि के मुकाबले 7.3 प्रतिशत ज्यादा है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि हवाई यात्रियों की पहली पसंद अभी भी इंडिगो बनी हुई है. बता दें कि पिछले काफी समय से भारतीय आकाश पर इंडिगो का कब्जा है. 

एयर इंडिया को नुकसान
फ्लाइट से सफर करने वालों की पहली प्राथमिकता इंडिगो होती है. यही वजह है कि इंडिगो ने जुलाई में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए घरेलू बाजार में 62 हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जो जून में 60.8 प्रतिशत थी. कंपनी ने जुलाई में 80.47 लाख यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचाया है. जबकि टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया की हिस्सेदारी में कमी आई है. जुलाई में कंपनी की हिस्सेदारी घटकर 14.3 फीसदी रह गई. इस दौरान, विस्तारा की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 10% बढ़ी है. वहीं, स्पाइसजेट और अकासा एयर की बाजार पर पकड़ कमजोर हुई है. 

कभी था स्पाइसजेट का जलवा
जुलाई में स्पाइसजेट की हिस्सेदारी घटकर केवल 3.1% रह गई, जो जून में 3.8 प्रतिशत थी. इसी तरह, अकासा एयर की हिस्सेदारी भी  4.8% से घटकर 4.7 रह गई है. स्पाइसजेट इस समय आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. कोरोना महामारी के फैलने से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली थी और आज यह सिमटकर 3.1% रह गई है. कंपनी ने जुलाई 2024 में 4,05,000 घरेलू यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है. 

इतनी शिकायतें भी मिलीं
DGCA के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में एयरलाइंस  का कैंसिलेशन रेट 1.90 प्रतिशत तक पहुंच गया. जुलाई 2024 के दौरान घरेलू एयरलाइनों को कुल 1097 शिकायतें मिलीं. इस दौरान, 1114 यात्रियों को विमान में चढ़ने से मना कर दिया गया. गौरतलब है कि बीते कुछ समय में हवाई यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इसमें फ्लाइट का देरी से संचालन सबसे प्रमुख है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

16 hours ago