होम / बिजनेस / भारत का व्यापार घाटा 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, सोने-चांदी का आयात बढ़ा

भारत का व्यापार घाटा 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, सोने-चांदी का आयात बढ़ा

भारत के निर्यात में वृद्धि सकारात्मक संकेत है, लेकिन आयात में आई तेज उछाल और अमेरिका से व्यापारिक तनाव ने चिंता बढ़ा दी है. सरकार त्योहारी मांग और वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आने वाले महीनों में आयात-निर्यात संतुलन की रणनीति पर काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत का व्यापार घाटा सितंबर 2025 में 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. वाणिज्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, वस्तुओं का निर्यात जहां 6.7% बढ़कर 36.38 अरब डॉलर रहा है. वहीं, आयात में 16.7% की तेज वृद्धि दर्ज की गई जो 68.53 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस कारण कुल व्यापार घाटा बढ़कर 32.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 24.65 अरब डॉलर था.

सेवाओं के निर्यात में गिरावट, फिर भी अधिशेष बरकरार

सितंबर में सेवाओं का निर्यात 5.46% घटकर 30.82 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात भी 7.55% घटकर 15.29 अरब डॉलर दर्ज किया गया. इस तरह भारत ने सेवाओं के क्षेत्र में 15.53 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज किया. वाणिज्य विभाग ने बताया कि यह आंकड़े फिलहाल अनुमानित हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अंतिम आंकड़े आने पर इनमें संशोधन संभव है.

सोने-चांदी और उर्वरक के आयात में तेज उछाल

सितंबर महीने में सोने के आयात में 107% की भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 9.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया. चांदी का आयात भी 139% बढ़कर 1.3 अरब डॉलर रहा. उर्वरकों का आयात 202% बढ़कर 2.36 अरब डॉलर और इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का आयात 15% बढ़कर 9.82 अरब डॉलर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के आयात में यह उछाल त्योहारी सीजन की मांग से जुड़ा हुआ है.

वित्त वर्ष की पहली छमाही में निर्यात में सुधार

चालू वित्त वर्ष (अप्रैल से सितंबर) के पहले छह महीनों में वस्तुओं का कुल निर्यात 220.12 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 213.68 अरब डॉलर से अधिक है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोने के आयात में वृद्धि के बावजूद, अप्रैल से सितंबर के बीच कुल आयात मात्रा के लिहाज से 8.7% कम रहा है.

अमेरिकी शुल्क से निर्यात पर असर

हालांकि कुल निर्यात में वृद्धि हुई, लेकिन अमेरिका को निर्यात में गिरावट दर्ज की गई. अगस्त के 6.87 अरब डॉलर की तुलना में सितंबर में अमेरिका को निर्यात घटकर 5.43 अरब डॉलर रह गया. इसकी मुख्य वजह 7 अगस्त से लगाए गए 25% जवाबी शुल्क और 27 अगस्त से लागू 25% अतिरिक्त शुल्क रहे. वाणिज्य सचिव ने कहा, “वैश्विक बाजार में व्यवधान के बावजूद हमारे निर्यात की गति बनी रही है. आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव रातोंरात संभव नहीं है, इसलिए भारतीय उद्योग पर इसका असर सीमित रहेगा.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

1 day ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

1 day ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

1 day ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

1 day ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

1 day ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

1 day ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago