✕

होम / बिजनेस / भारत में टेक स्टार्टअप फंडिंग में 25% गिरावट, फिर भी ग्लोबल टॉप-3 में कायम

भारत में टेक स्टार्टअप फंडिंग में 25% गिरावट, फिर भी ग्लोबल टॉप-3 में कायम

ग्रीन ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में उछाल; विशेषज्ञ बोले - यह ‘रीसेट’ है, रिट्रीट नहीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में टेक स्टार्टअप फंडिंग 2025 की पहली छमाही में 4.8 अरब डॉलर पर सिमट गई, जो कि 2024 की पहली छमाही के मुकाबले 25% और दूसरी छमाही के मुकाबले 19% की गिरावट को दर्शाती है. यह आंकड़ा Tracxn की ‘इंडिया टेक सेमी-एनुअल फंडिंग रिपोर्ट’ से सामने आया है, जो बताता है कि कोविड काल के बाद आए निवेश उछाल के बाद अब बाजार संतुलन की ओर लौट रहा है.

हालांकि इस गिरावट के बावजूद भारत ने ग्लोबली तीसरे सबसे अधिक फंडिंग पाने वाले स्टार्टअप ईकोसिस्टम के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है - अमेरिका और ब्रिटेन के बाद. विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट चिंता की नहीं बल्कि एक स्वस्थ रीसेट का संकेत है.

"भारतीय टेक ईकोसिस्टम अब भी मजबूत"
Tracxn की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, “भले ही कुल निवेश में गिरावट आई हो, लेकिन भारत का टेक ईकोसिस्टम अब भी मजबूती से खड़ा है. परिवहन, रिटेल और एंटरप्राइज टेक जैसे क्षेत्रों में निवेशकों की दिलचस्पी यह दिखाती है कि वे लंबे समय के लिए बड़े और बुनियादी मसलों को हल करने वाले स्टार्टअप्स पर भरोसा जता रहे हैं.”

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स टेक सेक्टर में साल-दर-साल 104% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें 1.6 अरब डॉलर का निवेश हुआ. यह तेजी खासतौर पर Erisha E Mobility के 1 अरब डॉलर के सीरीज D राउंड और GreenLine के 275 मिलियन डॉलर के सीरीज A राउंड से आई है.

Eximius Ventures की फाउंडर पर्ल अग्रवाल ने कहा, “यह ऐसा सेक्टर है जहां ग्राउंड लेवल इम्पैक्ट और मुनाफे की संभावना दोनों हैं. भारत में सप्लाई चेन डिजिटलीकरण और ईवी अपनाने की रफ्तार, खासकर टियर 2 और 3 शहरों में, इसको एक एक्जीक्यूशन-ड्रिवन कहानी बना रही है, जिस पर निवेशक दांव लगाने को तैयार हैं.”

निवेश में गिरावट, पर रुझान सकारात्मक

रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट है कि जहां शुरुआती और मिड-स्टेज स्टार्टअप्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना हो रहा है, वहीं सेक्टोरल थीम्स जैसे ग्रीन मोबिलिटी, फुलफिलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, और एंटरप्राइज SaaS में लंबी अवधि के अवसर दिख रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह कैपिटल ड्राउट नहीं बल्कि 'वैल्यू ड्रिवन इन्वेस्टमेंट' का दौर है, जिसमें सिर्फ वही स्टार्टअप्स आगे बढ़ रहे हैं जिनके पास स्पष्ट बिजनेस मॉडल और समस्या समाधान की ताकत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.