✕

होम / बिजनेस / एमएसएमई क्षेत्र को ₹40.4 लाख करोड़ का कर्ज

एमएसएमई क्षेत्र को ₹40.4 लाख करोड़ का कर्ज

CRIF High Mark की रिपोर्ट में खुलासा, माइक्रो उद्यमों के नाम 174 लाख सक्रिय ऋण

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को दिया गया कुल ऋण मार्च 2025 तक ₹40.4 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो वर्ष दर वर्ष 20.1 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है. यह जानकारी क्रेडिट ब्यूरो CRIF High Mark की ताज़ा MSMEx स्पॉटलाइट रिपोर्ट में सामने आई है, जो बुधवार को जारी की गई.

रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और लक्षित सरकारी योजनाओं जैसे ‘उद्य‍म असिस्ट’ के कारण कारोबारों में औपचारिकरण और ऋण परिपक्वता बढ़ी है. माइक्रो उद्यमों ने सक्रिय ऋण की संख्या के लिहाज से 81.1 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की, जबकि छोटे उद्यमों का ऋण मूल्य के आधार पर सबसे बड़ा योगदान (39.9 प्रतिशत) रहा.

बीते दो वर्षों में माइक्रो स्तर के उधारकर्ताओं में प्रोपराइटरशिप फर्मों की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत से घटकर 62.8 प्रतिशत रह गई, वहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गई है. CRIF ने इस रुझान को ‘उद्य‍म असिस्ट’ जैसी योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि मई 2025 तक 6.4 करोड़ से अधिक उद्यम इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं.

CRIF High Mark के चेयरमैन और इंडिया व साउथ एशिया के रीजनल मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन सेठ ने कहा, “भारत की ऋण अर्थव्यवस्था को माइक्रो बिज़नेस आगे बढ़ा रहे हैं, जिनके नाम 174 लाख सक्रिय ऋण और ₹10.8 लाख करोड़ की क्रेडिट एक्सपोजर दर्ज है. यह प्रगति लेंडरों के भरोसे, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की लक्षित पहलों की बदौलत संभव हो पाई है.”

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि माइक्रो व्यवसायों को ऋण देने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 45 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अग्रणी बने हुए हैं. वहीं छोटे और मध्यम उद्यम (SME) ऋण में निजी बैंक लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर हैं.

एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) ने भी इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, खासकर प्राथमिक क्षेत्र के ऋण (प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग) के तहत छोटे व्यवसायों को दिए जा रहे पुनः ऋण (on-lending) के चलते.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.