✕

होम / बिजनेस / भारत का मार्केट कैप पहुंचा 400 लाख करोड़ के पार, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

भारत का मार्केट कैप पहुंचा 400 लाख करोड़ के पार, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

आने वाले दिनों में कई कंपनियों के नतीजे जारी होने जा रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि इनमें सबसे पहले टीसीएस अपने नतीजे जारी करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कई दिनों के उतार चढ़ाव के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो उसने निवेशकों को एक नई उम्‍मीद दे दी. बाजार में अच्‍छी तेजी देखने को मिली. एक ओर जहां कई कंपनियों के सकारात्‍मक नतीजों की उम्‍मीद है तो वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में आई तेजी का असर देखने को मिला. सेंसेक्‍स में जहां 400 अंकों की तेजी के साथ बाजार 74658 अंक पर पहुंच गया वहीं एनएसई का निफ्टी भी 100 अंक से अधिक उछलकर 22623 अंक पर पहुंच गया. इसके साथ ही भारत का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

PSU की भूमिका रही है अहम 
सरकार के सकारात्‍मक रूख के कारण पीएसयू (पब्लिक सेक्‍टर यूनिट) के शेयरों में खासी तेजी देखने को मिली है.  पिछले एक साल में अगर पीएसयू कंपनियों के शेयरों पर नजर डालें तो उसमें पीएसई और निफ्टी सीपीएसई में 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं पीएसयू बैंकों पर नजर डालें तो उसमें 95 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. सोमवार को बाजार की तेजी का हाल कुछ ऐसे देखा जा सकता है कि 50 में से 41 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली है उनमें बजाज फिनसर्व, टाइटन, बीपीसीएस, टाटा स्‍टील और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में तेजी देखने को‍ मिली है.जबकि गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो अपोला हॉस्पिटल(Apollo Hospital), विप्रो(Wipro), दिवीज लैबोरेट्रीज(Divis Laboratories),  एचडीएफसी(HDFC), अडानी पोर्ट(Adani Port), जैसे शेयर इसमें शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम से RBI के माथे पर क्यों आ गया पसीना, क्या होने वाला है कुछ बुरा?

इन कंपनियों के आने वाले हैं नतीजे 
अगर 2023-24 के चौथी तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो आने वाले दिनों में कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करने वाली हैं. सबसे पहले टाटा कंसलटेंसी कंपनी टीसीएस 12 अप्रैल को अपने नतीजे जारी करने जा रही हैं. इसी दिन जहां मार्च में महंगाई के आंकड़े भी जारी होने की संभावना है वहीं दूसरी ओर 2023-24 की आखिरी तिमाही में औद्योगिक उत्‍पादन कैसा रहा ये भी पता चल जाएगा. ऐसे में अगर नतीजे अच्‍छे आए तो उसका बाजार पर असर पड़ने की उम्‍मीद है. गुरुवार को बाजार बंद रहेगा. 

बाजार में इन मौकों पर दिखी है तेजी 
अगर पिछले एक साल में बाजार की तेजी पर नजर डालें तो आज भारत का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ पहुंच चुका है. वहीं दूसरी ओर पिछले नौ महीने की स्थिति देखें तो उसमें 100 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं जुलाई 2023 में भारत का मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था. वहीं अगर 2007 की स्थिति पर नजर डालें तो तब ये 50 लाख करोड़ रुपये था. वहीं 7 साल बाद मोदी सरकार बनने के बाद 2014 में ये 100 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago