होम / बिजनेस / भारत का हेलिकॉप्टर इकोसिस्टम बनेगा मजबूत, अडानी ने इटली की कंपनी के साथ की साझेदारी

भारत का हेलिकॉप्टर इकोसिस्टम बनेगा मजबूत, अडानी ने इटली की कंपनी के साथ की साझेदारी

यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इससे न केवल देश की रक्षा ताकत मजबूत होगी, बल्कि भारत की औद्योगिक और तकनीकी क्षमता भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इटली की दिग्गज डिफेंस कंपनी लियोनार्डो के साथ एमओयू (MoU) साइन किया है. इस रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत में हेलिकॉप्टर डिजाइन, निर्माण और रखरखाव (MRO) का एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की बढ़ती जरूरतों को देश के अंदर ही पूरा करना है.

भारत में हेलिकॉप्टर निर्माण को मिलेगी मजबूती

इस साझेदारी के तहत लियोनार्डो के AW169M और AW109 TrekkerM हेलिकॉप्टर के निर्माण और सपोर्ट सिस्टम को भारत में विकसित किया जाएगा. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट भारतीय हेलिकॉप्टर उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. साथ ही, इस पहल से भारत में उच्च-कौशल वाली नौकरियों के अवसर भी बढ़ेंगे और देश में हेलिकॉप्टर निर्माण और मेंटेनेंस की पूरी क्षमता विकसित होगी.

सिविल हेलिकॉप्टर और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई पर भी फोकस

कंपनियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में स्वदेशीकरण, पायलट ट्रेनिंग और मजबूत सप्लाई चेन पर धीरे-धीरे काम किया जाएगा. भविष्य में इसी सिस्टम का उपयोग सिविल हेलिकॉप्टर जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के लिए भी किया जा सकता है.

सशस्त्र बलों की बढ़ती मांग पूरी होगी भारत में

आने वाले 10 सालों में भारतीय सशस्त्र बलों को 1,000 से अधिक हेलिकॉप्टरों की जरूरत होगी. लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के एमडी जियान पिएरो कुटिल्लो के मुताबिक, भारतीय रक्षा कंपनी के साथ मिलकर काम करना भारत के हेलिकॉप्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और ग्लोबल स्तर की क्षमता देने की दिशा में अहम कदम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

17 hours ago