होम / बिजनेस / भारत का फॉरेक्स रिजर्व 723 अरब डॉलर के पार, 31 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा

भारत का फॉरेक्स रिजर्व 723 अरब डॉलर के पार, 31 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा

भारत का फॉरेक्स रिजर्व लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश की आर्थिक ताकत और वित्तीय सुरक्षा मजबूत हो रही है. बढ़ते रिजर्व से न केवल विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा बल्कि आर्थिक स्थिरता और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति भी मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में $14.36 अरब बढ़कर $723.77 अरब के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. यह वृद्धि लगातार चौथे सप्ताह में देखी गई, जिससे भारत की फॉरेक्स तिजोरी इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.

फॉरेक्स रिजर्व में लगातार चौथे हफ्ते तेजी

पिछले महीने भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगभग $36.97 अरब यानी 3.34 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले सितंबर 2024 में रिजर्व $704.89 अरब के स्तर पर था. RBI के आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार में और इजाफा होने की संभावना है.

गोल्ड रिजर्व में सबसे बड़ा योगदान

फॉरेक्स रिजर्व में वृद्धि का प्रमुख कारण गोल्ड रिजर्व रहा. इस अवधि में स्वर्ण का मूल्य $14.59 अरब बढ़कर $137.68 अरब हो गया. जबकि फॉरेन करेंसी असेट्स में मामूली गिरावट आई और यह $562.39 अरब पर पहुंच गई. विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत की आरक्षित स्थिति में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई.

भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर

फॉरेक्स रिजर्व के मामले में भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बन गया है. रूस के पास $826.80 अरब रिजर्व है, भारत उससे करीब $100 अरब कम है. स्विट्जरलैंड का फॉरेक्स रिजर्व $1000 अरब पार कर गया है. चीन और जापान क्रमशः $3 ट्रिलियन और $1.3 ट्रिलियन के साथ दुनिया के सबसे बड़े फॉरेक्स रिजर्व वाले देश हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

16 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago