✕

होम / बिजनेस / लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की चमक ने दी मजबूती

लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की चमक ने दी मजबूती

फॉरेन करेंसी एसेट्स और गोल्ड रिजर्व में मजबूती से न केवल रुपये को सहारा मिला है, बल्कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश की वित्तीय स्थिरता भी मजबूत हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के लिए राहत भरी खबर है. लगातार दूसरे सप्ताह देश के फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.68 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस बढ़ोतरी में फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) और गोल्ड रिजर्व, दोनों का अहम योगदान रहा.

एक हफ्ते में 1.68 अरब डॉलर का इजाफा

RBI द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.689 अरब डॉलर की वृद्धि हुई. इससे पहले वाले सप्ताह में भी रिजर्व में 1.033 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया था. इससे पहले कई हफ्तों तक फॉरेक्स रिजर्व में लगातार गिरावट देखी जा रही थी.

रिकॉर्ड स्तर से अब भी नीचे

हालांकि मौजूदा स्तर राहत देने वाला है, लेकिन भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अभी भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे है. 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 704.885 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में मजबूती

समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों यानी फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में 906 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. एक सप्ताह पहले FCA में 151 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी. ताजा बढ़ोतरी के बाद अब FCA का कुल स्तर बढ़कर 557.787 अरब डॉलर हो गया है. कुल विदेशी मुद्रा भंडार में FCA का हिस्सा सबसे बड़ा होता है, जिसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं में उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल रहता है.

गोल्ड रिजर्व ने भी दिया सहारा

इस दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. RBI के मुताबिक, 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में सोने के भंडार के मूल्य में 758 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ. इससे पहले वाले सप्ताह में भी गोल्ड रिजर्व 1.188 अरब डॉलर बढ़ा था. अब भारत का कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर 107.741 अरब डॉलर हो गया है. मौजूदा समय में RBI के पास 880 टन से अधिक सोना मौजूद है, जो कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 14.7 फीसदी है.

SDR और IMF रिजर्व में हल्की बढ़त

RBI के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) में 14 मिलियन डॉलर की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इसका स्तर बढ़कर 18.735 अरब डॉलर हो गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे भारत के रिजर्व में भी 11 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और यह 4.686 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की बाहरी स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है. मजबूत फॉरेक्स रिजर्व न केवल रुपये को सहारा देता है, बल्कि आयात खर्च, विदेशी कर्ज भुगतान और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से भी अहम माना जाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.