होम / बिजनेस / सोने की कीमत में गिरावट से घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 6.71 अरब डॉलर की कमी

सोने की कीमत में गिरावट से घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 6.71 अरब डॉलर की कमी

6 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में कुल फॉरेक्स रिजर्व 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर रह गया, जबकि इससे एक सप्ताह पहले यह रिकॉर्ड 723.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर साफ दिखा है. हालिया सप्ताह में देश का कुल फॉरेक्स रिजर्व 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर पर आ गया. दिलचस्प बात यह है कि विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी के बावजूद सोने के भंडार में भारी गिरावट ने कुल रिजर्व को नीचे खींच लिया.

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला फॉरेक्स रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 6 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटा. इससे एक सप्ताह पहले इसमें 14.361 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अब देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया है. इससे पहले 30 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में यह 723.774 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

FCA में मजबूती. फिर भी कुल भंडार में कमी

समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों यानी Foreign Currency Assets (FCA) में 7.661 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई. अब एफसीए बढ़कर 570.053 अरब डॉलर हो गया है. एफसीए कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. इसमें डॉलर के अलावा यूरो. पाउंड और येन जैसी प्रमुख मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल रहता है. इसके बावजूद सोने के भंडार में आई तेज गिरावट ने कुल रिजर्व को नीचे ला दिया.

सोने के भंडार में 14.2 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते रिजर्व बैंक के स्वर्ण भंडार के मूल्य में 14.208 अरब डॉलर की कमी आई. अब सोने का कुल मूल्य घटकर 123.476 अरब डॉलर रह गया है. हालांकि मात्रा के लिहाज से आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार बना हुआ है. यह देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा है. पिछले सप्ताह इसमें 14.595 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. जिससे तुलना करने पर मौजूदा गिरावट काफी बड़ी मानी जा रही है.

एसडीआर और आईएमएफ रिजर्व में मामूली कमी

स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) में 132 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. अब यह घटकर 18.821 अरब डॉलर रह गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे भारत के रिजर्व में 32 मिलियन डॉलर की कमी आई है. अब यह 4.715 अरब डॉलर पर आ गया है.

क्या संकेत देती है यह गिरावट

विशेषज्ञों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से सोने की कीमतों में आई अस्थायी नरमी का असर है. चूंकि एफसीए में मजबूती बनी हुई है. इसलिए बाहरी मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी भी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि आने वाले हफ्तों में वैश्विक बाजार में सोने और डॉलर की चाल पर भारत के फॉरेक्स रिजर्व की दिशा निर्भर करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

9 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

10 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

10 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

13 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

14 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

10 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

9 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

17 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

13 hours ago