✕

होम / बिजनेस / भारत का अमेरिका से पहला LPG आयात सौदा, 2026 की 10% जरूरत एक कॉन्ट्रैक्ट में पूरी

भारत का अमेरिका से पहला LPG आयात सौदा, 2026 की 10% जरूरत एक कॉन्ट्रैक्ट में पूरी

अमेरिका से LPG आयात के लिए भारत का पहला स्ट्रक्चर्ड कॉन्ट्रैक्ट ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत ने पहली बार अमेरिका से एलपीजी (LPG) आयात के लिए एक व्यवस्थित और दीर्घकालिक कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार का कहना है कि यह समझौता देश की बढ़ती घरेलू मांग को सुरक्षित रखने और आयात स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

अमेरिकी LPG के लिए भारत का पहला स्ट्रक्चर्ड कॉन्ट्रैक्ट

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत ने अमेरिकी उत्पादकों के साथ अपने पहले औपचारिक LPG आयात समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने इसे “दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते LPG बाजार” के लिए ऐतिहासिक शुरुआत बताया.

पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह कदम भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती और स्थिर सप्लाई सुनिश्चित करने की सरकार की रणनीति का हिस्सा है.

IOC–BPCL–HPCL ने मिलकर किया एक साल का सौदा

सरकारी तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने संयुक्त रूप से अमेरिका के साथ 2026 के लिए 22 लाख टन प्रति वर्ष (MTPA) LPG खरीदने का करार किया है. यह मात्रा भारत के कुल वार्षिक आयात का लगभग 10% होगी. यह पहला मौका है जब अमेरिकी LPG के लिए भारतीय कंपनियों ने एक औपचारिक, स्ट्रक्चर्ड सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट किया है.

Mount Belvieu बेंचमार्क पर आधारित होगी कीमत

पुरी ने बताया कि सौदा अमेरिका के Mount Belvieu प्राइस बेंचमार्क पर आधारित है, जो वैश्विक LPG मूल्य निर्धारण में प्रमुख भूमिका निभाता है. IOC, BPCL और HPCL के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम पिछले महीनों में अमेरिका जाकर प्रमुख उत्पादकों से वार्ता कर चुकी थी, जिसके बाद यह करार अंतिम रूप तक पहुंचा.

वैश्विक महंगाई के बीच उपभोक्ताओं को मिली राहत

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG कीमतें 60% से ज्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसका पूरा असर नहीं झेलने दिया. उन्होंने बताया कि जब वैश्विक दरें ₹1100 प्रति सिलेंडर से ऊपर पहुंच गई थीं, तब भी उज्ज्वला उपभोक्ताओं को केवल ₹500–550 में सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए. सरकार ने सब्सिडी के तौर पर पिछले साल ₹40,000 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर लोगों को राहत दी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago