✕

होम / बिजनेस / भारत की सख्ती से पाकिस्तान की सप्लाई चेन बिखरी, व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है 50 दिन तक की देरी

भारत की सख्ती से पाकिस्तान की सप्लाई चेन बिखरी, व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है 50 दिन तक की देरी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा फैसला, अब पाकिस्तानी मालवाहक जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर लंगर डालने की इजाज़त नहीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत द्वारा 2 मई 2025 से पाकिस्तानी माल लेकर आने वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान में माल ढुलाई महंगी हो गई है और आयात प्रक्रिया में 30 से 50 दिन तक की देरी हो रही है. यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद बिलवानी ने बताया कि भारत के इस कदम से उनकी आपूर्ति श्रृंखला अस्त-व्यस्त हो गई है। “अब हमें सीधे आने वाले बड़े जहाज नहीं मिल रहे। फीडर वेसल्स से माल लाना पड़ रहा है, जो ना केवल महंगे हैं, बल्कि बहुत धीमे भी चलते हैं,” उन्होंने कहा.

कुछ पाकिस्तानी निर्यातक जैसे टेक्सटाइल कारोबारी आमिर अज़ीज़ ने दावा किया कि निर्यात पर सीधा असर नहीं पड़ा है, लेकिन बीमा लागत और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ गया है. हालांकि, यह भी स्वीकार किया गया कि शिपिंग चार्ज पहले से ही बढ़े हुए थे, और भारत की कार्रवाई ने इन समस्याओं को और गहरा कर दिया है.

पाकिस्तान की इंडस्ट्री काफी हद तक आयातित कच्चे माल पर निर्भर है, लेकिन विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रही पाक सरकार पहले ही आयात पर सख्ती कर चुकी है. भारत की सख्ती ने अब रॉ मैटेरियल की सप्लाई को और बाधित कर दिया है, जिससे उत्पादन और निर्यात दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 के पुलवामा हमले के बाद से औपचारिक व्यापार ठप है. भारत ने तब पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200% तक आयात शुल्क लगा दिया था. 2018 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 2.41 अरब डॉलर था, जो 2024 में घटकर 1.2 अरब डॉलर रह गया.

पाकिस्तान से भारत को निर्यात अब महज 4.8 लाख डॉलर पर आ गया है. भारत के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अब आतंक के खिलाफ सख्ती में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब मिलेगा - कूटनीतिक, सैन्य और अब आर्थिक स्तर पर भी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.