होम / बिजनेस / गर्व का विषय: हमारी 10 कंपनियों की चमक के आगे इन 6 देशों की इकॉनमी भी फीकी 

गर्व का विषय: हमारी 10 कंपनियों की चमक के आगे इन 6 देशों की इकॉनमी भी फीकी 

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट में भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का जिक्र है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से भागती अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है. इसी के साथ देश की 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों के प्रदर्शन ने भी सबका ध्यान खींचा है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 रिपोर्ट की रिपोर्ट बताती है कि भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-Cap) इतना ज्यादा हो गया है कि दक्षिण एशिया के छह देशों की कुल जीडीपी (GDP) भी उसके आगे फीकी है. यह रिपोर्ट मजबूत होते भारत की एक झलक प्रदान करती है. 

इतना है मार्केट कैप
IMF की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की 10 सबसे वैल्यूएवल कंपनियों का मार्केट कैप 6 दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की GDP से काफी ज्यादा है. इस देशों में पड़ोसी पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और भूटान शामिल हैं. वहीं, भारत की टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और इंफोसिस (Infosys) सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 83 रुपए के एक्सचेंज रेट पर 1.084 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि दक्षिण एशिया की वार्षिक जीडीपी 912 अरब डॉलर है.

GDP का अनुमान बताया
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट में इन छह देशों की जीडीपी को लेकर अनुमान भी जाहिर किया गया है. IMF का अनुमान है कि बांग्लादेश की जीडीपी 446 अरब डॉलर (वर्ष 2023) रहने का अनुमान है. पाकिस्तान की GDP का अनुमान 340.63 अरब डॉलर लगाया गया है. श्रीलंका का 2023 का अनुमान तो उपलब्ध नहीं है, मगर 2022 के मुताबिक ये 74.84 बिलियन डॉलर था. इसी तरह, नेपाल की अर्थव्यवस्था का आकार 41.339 अरब डॉलर, मालदीव का 6.97 अरब डॉलर और भूटान का 2.68 अरब डॉलर रहने का अनुमान है.

रिलायंस ही सब पर भारी
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Reliance Market Cap) 19.82 लाख करोड़ रुपए है. ये आंकड़ा श्रीलंका (Sri Lanka), नेपाल (Nepal), मालदीव (Maldives) और भूटान (Bhutan) की GDP से भी अधिक है. जबकि 719 अरब डॉलर वैल्यू के साथ भारत की टॉप-5 कंपनियां दक्षिण एशिया की 2 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं - बांग्लादेश (Bangladesh) और पाकिस्तान (Pakistan) के बराबर हैं. रिलायंस के बाद मार्केट कैप के मामले में टाटा समूह की आईटी कंपनी TCS का नंबर है. इस कंपनी की वैल्यू रिपोर्ट में 180 अरब डॉलर बताई गई है. 

इनका नाम भी है शामिल
HDFC के मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 130 अरब डॉलर पहुंच गई है. ICICI Bank की बात करें, तो उसका MCap 86.48 अरब डॉलर और Infosys का 85 अरब डॉलर के आसपास है. इसके अलावा, IMF की लिस्ट में शामिल अन्य कंपनियों में SBI, LIC, Bharti Airtel, HUL और ITC का नाम शामिल हैं. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इन पांच कंपनियों का मार्केट कैप 61-81 अरब डॉलर के दायरे में रहा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

33 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

33 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.