होम / बिजनेस / यूएस से मिले इस संकेत ने शेयर मार्केट को किया मजबूत, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार  

यूएस से मिले इस संकेत ने शेयर मार्केट को किया मजबूत, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार  

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई थी और आज भी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार आज यानी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. इस तरह, लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार में तेजी दिखाई दी. इससे पहले, शुक्रवार को भी मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ था. ऑटो सेक्टर के शेयरों में लगातार दिख रही मजबूती और इस बात की प्रबल संभावना कि फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में ब्याज दरों में इजाफा नहीं करेगा, भारतीय बाजार में आज की तेजी की प्रमुख वजह हैं. 

अभी और भर सकता है उड़ान 
ब्लू-चिप निफ्टी 50 इंडेक्स 0.32 फीसदी चढ़कर 18,593.85 और BSE सेंसेक्स 0.38 फीसदी इजाफे के साथ आज 62,787.47 के लेवल पर बंद हुआ. इंडिपेंडेंट मार्केट एनालिस्ट नीरज दीवान का कहना है कि निफ्टी को 18,200 के स्तर के आसपास मजबूत समर्थन मिला है, जबकि इमीडियेट रेजिस्टेंस  लगभग 18,700 पर है, हम अगले कुछ हफ्तों में उन उच्च स्तरों पर कुछ कंसोलिडेशन की उम्मीद करते हैं. इंडेक्स अपने उच्च स्तर को छू सकता है. बता दें कि इंडेक्स अपने मार्च के लो लेवल से 9.7 फीसदी चढ़ चुका है.

इस पर है शेयर मार्केट का फोकस
दीवान ने कहा कि शेयर बाजार का पूरा ध्यान इस समय अमेरिका और भारत में मौद्रिक नीति बैठकों और मानसून की प्रगति पर है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर करती है. सोमवार यानी आज वैश्विक शेयर भी इस आशा के साथ ऊपर चढ़े कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि पर लगाम लगा देगा. क्योंकि आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने पिछले महीने 339,000 नौकरियां उत्पन्न की हैं. हालांकि, वेतन वृद्धि में कमी आई है और बेरोजगारी दर बढ़ी है.

ऑटो सेगमेंट का अच्छा प्रदर्शन
इस हफ्ते निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति से जुड़े फैसले पर रहेगी. संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक 8 जून को होने वाली अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. गौरतलब है कि 13 प्रमुख निफ्टी इंडेक्स में, ऑटो सेगमेंट के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. इसकी वजह है बिक्री के मोर्चे पर ऑटो कंपनियों का अच्छा प्रदर्शन.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago