होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक ऊपर, रुपये में भी लौटी मजबूती

भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक ऊपर, रुपये में भी लौटी मजबूती

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के दम पर आज भारतीय शेयर बाजारों (Indian Share Markets) की शानदारी शुरुआत हुई है. सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी 1 परसेंट की मजबूती के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा मजबूती के साथ 55300 के ऊपर खुला, निफ्टी ने भी 180 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत की है, निफ्टी 16500 के लेवल को मेनटेन करते हुए दिख रहा है. बैंक निफ्टी भी 300 अंकों की मजबूती के साथ 36000 के ऊपर टिका हुआ है. 

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी 
सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं, जबकि निफ्टी में सिर्फ 3 ही शेयर हैं जिसमें हल्की से गिरावट है, यानी मार्केट की ब्रेड्थ काफी अच्छी दिखाई पड़ रही है. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. विंडफॉल टैक्स में कटौती का असर ऑयल एंड गैस शेयरों पर दिख रहा है, इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा ऊपर है. 

किन शेयरों में तेजी 
निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में खरीदारी का ही माहौल है, ONGC में 5.5 परसेंट की तेजी दिख रही है, Reliance भी करीब 3 परसेंट ऊपर है. Infosys, Tech Mahindra, JSW Steel, Hindalco, TCS, Indusind Bank, Tata Steel में डेढ़ से पौने दो परसेंट तक की तेजी देखने को मिल रही है. 

किन शेयरों में कमजोरी 
फिलहाल निफ्टी के तीन शेयर ही है जो लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं. SBI Life, HDFC Life और Nestle में हल्की फुल्की मुनाफावसूली दिख रही है. 

रुपये में मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज तेजी के साथ काम कर रहा है. रुपया करीब 9 परसेंट मजबूत होकर 79.93 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कल रुपया 80 के लेवल के नीचे गिर गया था. 
 
VIDEO: खाने के तेल को लेकर आई एक और अच्छी खबर, सुनते ही झूम उठेंगे आप

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

35 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

44 minutes ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

50 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.