होम / बिजनेस / बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, रुपया भी कमजोर खुला

बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, रुपया भी कमजोर खुला

ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों के बाद आज भारतीय बाजार भी गिरकर खुले हैं, रुपये में स्थिरता कायम है, हालांकि आज रुपया 8 पैसे टूटकर खुला है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: एक दिन की छुट्टी के बाद खुले भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी कमजोरी के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 850 अंकों से ज्यादा कमजोर के साथ  58,710 पर खुला है, जबकि निफ्टी 250 अंकों से ज्यादा टूटकर 17,485 पर खुला है. बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों से ज्यादा की कमजोरी है. हालांकि शुरुआत में बाजार में काफी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हो रहा है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के 38 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है 12 शेयर हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मीडिया और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बाजार को नीचे घसीटने में सबसे ज्यादा योगदान ऑयल एंड गैस, आईटी और बैंकिंग इंडेक्स का है. तेल और गैस इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा टूटा है, आईटी इंडेक्स में ढाई परसेंट तक की गिरावट दिख रही है. 

निफ्टी में गिरने वाले शेयर 
बाजार को नीचे घसीटने वाले शेयर हैं, Hindalco, Infosys, ONGC, SBI Life और TCS, ये सभी 2 परसेंट से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में HDFC, ICICI Bank, HDFC Bank ने भी बाजार को गिराने में योगदान दिया है. RIL Apollo Hospital, HCL Tech में करीब डेढ़ परसेंट की गिरावट है.

निफ्टी में बढ़ने वाले शेयर 
Bharti Airtel में आज सबसे ज्यादा तेजी है, ये करीब डेढ़ परसेंट तक मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा Indusind Bank, Bajaj Finserv, Ultratech Cement, Tata Consumer में भी खरीदारी दिख रही है.

रुपया फिर कमजोर खुला 
डॉलर के मुकाबले रुपया बीते कुछ दिनों से काफी स्थिर दिख रहा है, हालांकि आज रुपया 8 पैसे कमजोर होकर खुला है, रुपया आज 79.45 के मुकाबले 79.53
पर खुला है. डॉलर इंडेक्स हालांकि 109 के ऊपर बना हुआ है. 

VIDEO: कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago