होम / बिजनेस / गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक नीचे, इन शेयरों में आज जमकर खरीदारी

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक नीचे, इन शेयरों में आज जमकर खरीदारी

आज ICICI Bank के अच्छे नतीजों के दम पर बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है, इंडेक्स भी आधा परसेंट से ज्यादा ऊपर है. RIL के तिमाही नतीजों के बाद ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भारी गिरावट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: खराब ग्लोबल संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार आज कमजोरी के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 55600 के नीचे खुला, निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ 16,600 के ऊपर खुला है. हालांकि बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी के दम पर निफ्टी बैंक 180 अंकों की मजबूती के साथ  36900 के ऊपर निकल गया है. समय के साथ बाजार में ये गिरावट बढ़ती जा रही है, सेंसेक्स फिलहाल 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है , निफ्टी भी 80 अंक नीचे है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल 
निफ्टी के 28 शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार होत रहा है जबकि बाकी 22 में हल्की खरीदारी का माहौल है, इसी तरह सेंसेक्स के करीब आधे शेयर हरे निशान में हैं और बाकी लाल निशान में. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज ICICI Bank के अच्छे नतीजों के दम पर बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है, इंडेक्स भी आधा परसेंट से ज्यादा ऊपर है. RIL के तिमाही नतीजों के बाद ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भारी गिरावट है ये 1.25 परसेंट से ज्यादा गिरा हुआ है. आईटी शेयरों में भी गिरावट है, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी सुस्ती दिखाई दे रही है.

चढ़ने वाले शेयर 
Apollo Hospital के शेयर आज 2.3 परसेंट ऊपर है, नतीजों के बाद ICICI Bank भी करीब 2 परसेंट तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा UPL, Tata Steel, Bajaj Finance में करीब 1 परसेंट की तेजी दिख रही है. Wipro, Bharti Airtel, Titan में भी खरादीरी का माहौल है. 

गिरने वाले शेयर 
रिलायंस के नतीजों के बाद अनुमान था कि शेयरों में गिरावट आएगी और वैसा ही हुआ, RIL का शेयर 2.85 परसेंट टूटा हुआ है, ONGC में भी पौने 2 परसेंट की गिरावट है. Ultratech Cement, Grasim, BPCL, Tech Mahindra, Sun Pharma के शेयरों में करीब 1 परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. 

आज इन कंपनियों के नतीजों पर नजर
आज कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, इसमें Axis Bank, Tech Mahindra, Tata Steel, Canara Bank और IEX शामिल हैं, इन पर नजर बनाकर रखिएगा. 

रुपया मजबूत
रुपया आज डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ खुला है, रुपया कल 78.86 पर बंद हुआ था, अभी ये 79.80 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. 

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

11 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

27 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

34 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

41 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

48 minutes ago

बड़ी खबरें