होम / बिजनेस / भारतीय बाजारों की धाकड़ शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, रुपया भी मजबूत

भारतीय बाजारों की धाकड़ शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, रुपया भी मजबूत

कल रुपये में भी काफी कमजोरी दिखी थी लेकिन निचले स्तरों से रुपया कल रिकवरी हुआ, वही रिकवरी आज भी दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 350 अंक उछलकर 58,259 के स्तर पर खुला है, निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान 120 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 17,400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, बैंक निफ्टी ने भी आज ट्रिपल सेंचुली लगाई है, निफ्टी बैंक 360 अंकों की मजबूती के साथ 38600 के ऊपर बना हुआ है. बाजारों में तेजी और बढ़ रही है, सेंसेक्स 420 अंक तक उछल चुका है.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 शेयरों में तेजी है, 3 शेयरों में हल्की फुल्की गिरावट दिख रही है, सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो करीब करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, साथ ही सभी इंडेक्स 1 परसेंट या इससे ज्यादा की तेजी भी दिख रही है. ऑटो, बैंकिंग, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में अच्छी मजबूती है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले
Bajaj Finserv के फिर से पंख लग गए हैं. ये शेयर आज 4.25% की तेजी दिखा रहा है. इसके अलावा Indusind Bank, ONGC, Bajaj Finance, Eicher Motors, Shreeram Cement में 2% की तेजी के साथ कारोबार होता दिख रहा है. इसके अलावा Tata Motors, Axis Bank, Tech Mahindra, SBI Life, ICICI Bank, Coal India HDFC Life, Tata Steel में सवा परसेंट से ज्यादा की तेजी है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
गिरने वाले शेयरों में अभी सिर्फ 2 ही शेयर दिख रहे हैं, Bharti Airtel आज आधा परसेंट से ज्यादा कमजोर है, Reliance में कमजोरी है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं, इसमें करीब करीब फ्लैट ही कारोबार होता दिख रहा है. 

रुपया संभला 
कल रुपये में भी काफी कमजोरी दिखी थी लेकिन निचले स्तरों से रुपया कल रिकवरी हुआ, वही रिकवरी आज भी दिख रही है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूती के साथ 79.92 पर खुला है, रुपया कल 79.96 पर बंद हुआ था, कल रुपये ने डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के स्तर के पार चला गया था और नया रिकॉर्ड निचला स्तर भी बनाया था.

VIDEO: IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

10 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

7 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

12 hours ago