होम / बिजनेस / बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, इन शेयरों में हो रही कमाई

बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, इन शेयरों में हो रही कमाई

ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुले हैं. लेकिन रुपये ही हालत आज भी पतली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ 58,969 के लेवल पर खुला है, निफ्टी में भी 80 अंकों से ज्यादा की मजबूती है, ये 17600 के पार कारोबार करता दिख रहा है, बैंक निफ्टी 250 अंक मजबूत है. सेंसेक्स में मजबूती बढ़ी है और ये 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर 59,000 के पार जा चुका है. 

निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 लाल निशान में हैं, बाकी 34 में मजबूती है. सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो सारे के सारे हरे निशान में कामकाज करते दिख रहे हैं. रियल्टी, फार्मा, बैंक, आईटी इंडेक्स में आधा परसेंट तक की मजबूती दिख रही है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
NTPC आज 3 परसेंट से ज्यादा मजबूती दिखा रहा है. इसके अलावा Powe Grid, SBI Life में करीब 1 परसेंट तक की मजबूती है. Eicher Motors, Kotak Mahindra Bank, Adani Ports, Apollo Hospitals, Britannia में आधा परसेंट की मजबूती के साथ कारोबार होता दिख रहा है.

निफ्टी में गिरने वाले 
सबसे ज्यादा गिरावट Shreeram Cement में है, क्योंकि ये Nifty50 से बाहर हो रहा है. इसके अलावा Grasim, Indusind Bank, Maruti, HDFC, Hero Motocorp, Ultratech Cement में चौथाई परसेंट की गिरावट है. 

रुपये में गिरावट 
डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच चुका है, डॉलर इंडेक्स ने 110 का लेवल पार किया, इसका असर भारतीय रुपये पर भी दिखा है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोरी के साथ खुला है. रुपया आज 79.62 के मुकाबले 79.56  पर खुला है. 

VIDEO: 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago