होम / बिजनेस / तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, जानिए कहां बन रहे हैं कमाई के मौके

तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, जानिए कहां बन रहे हैं कमाई के मौके

विदेशी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार भी अच्छी बढ़त पर खुले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले हैं. विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी करीब चौथाई परसेंट की मजबूती के साथ खुले हैं. सेंसेक्स फिलहाल 200 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 53700 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, निफ्टी आज 16000 के लेवल के ऊपर खुलने में कामयाब रहा है, निफ्टी अभी भी 60 अंकों की मजबूती के साथ 16000 के ऊपर बना हुआ है. बैंक निफ्टी हालांकि थोड़ा फ्लैट ही कारोबार कर रहा् है और 34840 के लेवल के इर्द गिर्द घूम रहा है. आपको बता दें कि गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद अमेरिका फ्यूचर्स मार्केट, SGX निफ्टी और एशियाई बाजार में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. जिसका सपोर्ट भारतीय बाजारों पर भी दिखा है.

किन सेक्टर्स में तेजी 

एक नजर सेक्टोरल इंडेक्स पर भी डाल लेते हैं. फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर इंडेक्स में तेजी है. ऑटो शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी दिखाई दे रही है, लेकिन IT और सरकारी बैंकों में बिकवाली दिख रही है. 

किन शेयरों में तेजी 
अब नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिनमें तेजी दिखाई दे रही है. निफ्टी के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिख रही है उसमें शामिल हैं. Apollo Hospital, Tata Consumer, Sun Pharma, Dr Reddy's, Britannia और Titan. ज्यादातर शेयरों में करीब 1 परसेंट की ही तेजी दिख रही है, लेकिन निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 शेयर ही लाल निशान में हैं. इससे पता चलता है कि मार्केट ब्रेड्थ काफी अच्छी है. 

किन शेयरों में सुस्ती 
एक नजर उन शेयरों पर जिनमें गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. Axis Bank, JSW Steel, SBI, UPL, Tech Mahindra, BPCL बहुत मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. 

रुपये में कमजोरी 
शेयर बाजार भले ही तेजी के साथ खुले हैं, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी दर्ज हुई है. 1 डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू 79.77 तक लुढ़क गई है. जो कि अबतक का रिकॉर्ड निचला स्तर है. रुपया लगातार चार सेशन से गिर रहा है. बुधवार को रुपया 79.63 के लेवल पर बंद हुआ था. ट्रेडर्स अनुमान लगा रहा हैं कि रुपया बहुत जल्द 80 का निचला स्तर भी छू लेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

5 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

9 hours ago