होम / बिजनेस / आज बढ़त पर खुल सकते हैं शेयर बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

आज बढ़त पर खुल सकते हैं शेयर बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

एशियाई बाजारों में SGX Nifty का मूड थोड़ा सुधरा हुआ लग रहा है, अमेरिकी बाजार हालांकि अब भी गिरकर बंद हुए हैं, लेकिन गिरावट बहुत बड़ी नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों का मूड थोड़ा अच्छा रहने वाला है क्योंकि ग्लोबल मार्केट के सेंटीमेंट्स में थोड़ा सुधार आया है, एशियाई बाजारों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है, SGX Nifty 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है. हालांकि अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए, डाओ जोंस 185 अंक गिरकर बंद हुआ, S&P500 में 27 और नैस्डेक में 124 अंकों की गिरावट रही, हालांकि बाजार उतना नहीं टूटे जितनी आशंका जताई जा रही थी. 

ग्लोबल मार्केट से सेंटीमेंट थोड़ा सुधरा हैं, अब बात करते हैं उन खबरों वाले शेयरों की जहां पर आपको नजर बनाकर रखनी है. 

1. BLS International Services आज फोकस में रहेगा क्योंकि Nomura Singapore ने कंपनी में आधा परसेंट की हिस्सेदारी ली है. Nomura Singapore ने 230 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 11 लाख शेयर खरीदे हैं.

2. Dixon Tech का शेयर आज फोकस में रहेगा, क्योंकि सरकार की तरफ से एक बयान है कि उनका चाइनीज फोन को बैन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. 

3. Walchandnagar Ltd. भी आज फोकस में रखिएगा, क्योंकि प्रेफ्रेंशियल आधार पर 46.86 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. 78 लाख शेयर 60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाएंगे

4. Thyrocare Technologies में Fundsmith Emerging Equities Trust ने करीब करीब अपने सारे शेयर बेच दिए हैं. कंपनी ने 2,68,707 इक्विटी शेयर 614.79 प्रति शेयर 3.2 लाख शेयर 615.14 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे हैं

5. Ugro Capital पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि कंपनी ने NCDs जरिए 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं. 10,000 रुपये की फेस वैल्यू वाले NCDs का कूपन रेट 10.35 परसेंट का है. 

6. ICRA को बोर्ड से वेंकटेश विश्वनाथन को ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त करने की मंजूरी मिल गई है. 30 अगस्त से उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है. ये शेयर आज फोकस में रखिएगा 

7. ICICI Bank की आज AGM है, आज इसका शेयर फोकस में रहेगा 

8. Hindustan Oil Exploration भी आज फोकस में रहेगा, क्योंकि बोर्ड की बैठक में फंड जुटाने पर विचार होगा. 

9. M&M की सब्सिडियरी MEML ने कार्गो इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर Zor Grand लॉन्च किया है, इसकी 12,000 से ज्यादा बुकिंग भी मिली है, M&M का शेयर आज फोकस में रहेगा 

10. KIMS को लेकर खबर है कि नागपुर की SPANV मेडिसर्च में 51 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने वाली है. ये हिस्सेदारी 80 करोड़ में खरीदी जाएगी, अधिग्रहण के 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. 

VIDEO: IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

7 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

12 hours ago