होम / बिजनेस / आज थोड़ा संभलकर खुल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

आज थोड़ा संभलकर खुल सकते हैं बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल लेवल पर घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहे हैं, ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर बाजारों में अब भी कायम है, अमेरिकी बाजारों में फिसलन लगातार जारी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली, आज ग्लोबल संकेत मिले जुले हैं, इससे उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार आज थोड़ा संभलकर खुलेंगे. अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को काफी उठापटक के साथ कारोबार हुआ. अंत में डाओ जोंस 36 अंक चढ़कर बंद हुआ, लेकिन नैस्डेक में 116 अंकों की गिरावट रही. आज एशियाई बाजारों में भी मिला जुला कारोबार हो रहा है. शंघाई हरे निशान में कारोबार कर रहा है, लेकिन हैंगसेंग और स्ट्रेट टाइम्स गिरावट के साथ खुले है. जापान का निक्केई भी करीब करीब फ्लैट है. SGX Nifty में उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हो रहा है. 

ग्लोबल संकेतों के अलावा आपको खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए.

खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

1. आज कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे, Wipro, HCL Tech अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इसके अलावा Sterling and Wilson Renewable Energy, 7NR Retail, Artson Engineering के भी नतीजे आएंगे

2. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने NMDC स्टील के NMDC से अलग होने को मंजूरी दे दी है. आज इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

3.IndusInd Bank पर आज फोकस रखियेगा, oldman Sachs Investment (Mauritius) ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये से 1,167.53 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बैंक में 69,66,712 इक्विटी शेयर खरीदे हैं. हालांकि, Route One Fund I LP ने 1,168.26 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.2 करोड़ शेयर बेचे हैं. 

4. Infosys स्टॉक फोकस में होगा क्योंकि रवि कुमार एस ने कल से प्रभावी अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया है.  हालांकि कंपनी ने उनके इस कदम के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है

5. आज बैंकों पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि रिजर्व बैंक ने रुपये में कमजोरी को ध्यान में रखते हुए बैंकों के अनहेज फॉरेक्स एक्सपोजर के नियमों में बदलाव किया है. 

6. Suzlon Energy को Aditya Birla Group के लिए 144.9 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाओं को डेवलप करने का ऑर्डर मिला है. यह हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (HLT) टावर और 2.1 मेगावाट प्रत्येक की रेटेड क्षमता के साथ पवन टरबाइन जनरेटर की 69 इकाइयां स्थापित करेगा

7. L&T Finance Holdings पर नजर रखियेगा, क्योंकि कंपनी को सहायक L&T Investment Management में HSBC Asset Management (India) को 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है

8. Fino Payments Bank पर आज फोकस रखियेगा क्योंकि PaySprint ने 867 इक्विटी शेयरों (7.98% हिस्सेदारी) के आवंटन को 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर 28,801 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर फाइनल कर लिया है, कुल निवेश 2.49 करोड़ रुपये है.

9. Motilal Oswal Financial Services आज फोकस में रहेगा क्योंकि PPFAS Mutual Fund ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 703 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर कंपनी में 5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं.

10. Genesys International Corporation को आंध्र प्रदेश सरकार से भूमि स्वामित्व परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. परियोजना को FY23 के अंत तक समाप्त करने की योजना है.

VIDEO: Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago