होम / बिजनेस / शानदार तेजी के साथ खुलने को तैयार बाजार, इन कंपनियों में पर रखें नजर
शानदार तेजी के साथ खुलने को तैयार बाजार, इन कंपनियों में पर रखें नजर
SGX Nifty में आज जोरदार तेजी है, एशियाई बाजारों में भी रौनक है. यानी भारतीय बाजार आज एक बार फिर शानदार तेजी के साथ खुलने के लिए तैयार हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Markets) कमजोरी के साथ खुले थे लेकिन अंत में अच्छी मजबूती के साथ बंद हुए. आज भारतीय बाजारों के लिए विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत हैं. अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए हैं. डाओ जोंस 754 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ है. SGX Nifty में आज जोरदार तेजी है, एशियाई बाजारों में भी रौनक है. यानी भारतीय बाजार आज एक बार फिर शानदार तेजी के साथ खुलने के लिए तैयार हैं. ऐसे में किन कंपनियों के शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, खबरों के दम पर कहां हलचल हो सकती है, एक नजर डालते हैं
कल नतीजे आए, आज होगी हलचल
दिग्गज कंपनी HUL के जून तिमाही के नतीजे मंगलवार को आए थे, कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे, मुनाफा 11 परसेंट और आय 20 परसेंट बढ़ी है. इसके अलावा L&T Finance के नतीजे मिले जुले रहे हैं. कंपनी की ब्याज से आय 2 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है, मुनाफा भी 47 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है. इन दोनों कंपनियों पर आज नतीजों के बाद हलचल दिख सकती है, इसलिए नजर रखनी चाहिए. ICICI Lombard के नतीजे भी मिले-जुले रहे हैं.
मुनाफा करीब 80 परसेंट बढ़ा है, जबकि प्रीमियम आय 10 परसेंट बढ़ी है. Ambuja Cement के जून तिमाही का मुनाफा और आय बाजार के अनुमान के मुताबिक ही आए हैं लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है.
Ambuja Cement का मुनाफा करीब 45 परसेंट बढ़ा है, जबकि आय में 18.5 परसेंट का उछाल आया है. लेकिन मार्जिन 28.5 परसेंट से घटकर 17.1 परसेंट हो गया है. इसके अलावा Rallis India Hutson Agro पर भी फोकस होना चाहिए, इनके नतीजे भी कल आए हैं.
आज भी कई कंपनियों के नतीजे
आज भी कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं. IndusInd Bank, Wipro, Havells India, Oracle, Syngene International, Tata Communication, AU Small Finance Bank के नतीजे आज आएंगे.
बाजार के लिए अहम ट्रिगर्स
1. AU Small Finance Bank की आज फंड जुटाने को लेकर बोर्ड बैठक भी है. इसलिए इस पर नजर रखनी चाहिए. CARE Rating की आज बोर्ड बैठक है जिसमें बायबैक को लेकर फैसला हो सकता है.
2. KRSNAA Diagnostics पर आज नजर रखें क्योंकि कंपनी ने राजस्थान सरकार से CTC स्कैन सेंटर के लिए एक नया ऑर्डर मिला है, ये 10 साल का करार है.
3. Mindspace REIT बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये की NCDs जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है, इसलिए इस पर नजर रखें.
4. Techno Elec का बायबैक आज से शुरू हो रहा है, इसका बायबैक प्राइस 325 रुपये प्रति शेयर है. इन पर आपको नजर रखनी चाहिए.
5. तेल-गैस और एविएशन कंपनियों के शेयरों पर जरूर नजर रखें, क्योंकि SEZ से एक्सपोर्ट होने वाले पेट्रोल, ATF को एक्साइज ड्यूटी से बाहर रखा गया है.
6. Vedanta आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने 19.50 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इस पर कंपनी कुल 7250 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.
7. Aditya Birla Group की कपनी Grasim पर भी आज नजर रखना चाहिए, कंपनी B2B ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में जाने वाली है, जो कि बिल्डिंग मैटेरियल के लिए होगा. कंपनी अगले 5 साल में इस पर 2000 करोड़ रुपये निवेश करेगी.
8. PNB Housing ने प्रेफ्रेंशियल इश्यू के केस में मार्केट रेगुलेटर सेबी के साथ सेटलमेंट कर लिया है. इसके लिए PNB Housing ने 72.76 लाख रुपये दिए हैं
9. LIC आज फोकस में रहेगी, क्योंकि ICRA में शेयरहोल्डिंग को 5.81 परसेंट से घटाकर 3.43 परसेंट कर दिया है, Siemens में शेयरहोल्डिंग को 7.19% से घटाकर 5.17 परसेंट कर दिया है.
टैग्स