होम / बिजनेस / शानदार ग्लोबल संकेतों के दम पर आज भी चढ़ेंगे बाजार, खबरों के दम पर ये शेयर रहेंगे फोकस में

शानदार ग्लोबल संकेतों के दम पर आज भी चढ़ेंगे बाजार, खबरों के दम पर ये शेयर रहेंगे फोकस में

फेड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर अमेरिकी बाजारों में दिख गया, फेड का फैसला अमेरिकी बाजारों को काफी रास आया है. अब बारी भारतीय बाजारों के रिएक्ट करने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: कल भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे, आज बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत हैं. फेड के पॉलिसी रेट ऐलान अनुमानों के हिसाब रहे, इस फैसले से अमेरिकी बाजार खुश हुए, डाओ जोंस 436 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, नैस्डेक में 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही, ये 470 अंक मजबूत हुआ, S&P 500 भी 102 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ. SGX Nifty की शुरुआत भी आज मजबूती के साथ हुई. यानी मार्केट खुलने से पहले ही तेजी का पूरा सेटअप तैयार है. 

ये तो रही ग्लोबल मार्केट से संकेतों की, घरेलू मोर्चे पर भी कई खबरें हैं जिस पर आपको नजर रखनी चाहिए. कई कंपनियों के नतीजे कल आए, आज भी कई नतीजे आएंगे, खबरों वाले शेयर भी हैं जिनका असर उनके शेयरों पर पड़ेगा. 

कल नतीजे आए, आज होगी हलचल
Tata Motors के नतीजे बाजार के अनुमान से थोड़ा कमजोर आए हैं. आय में 8.3 परसेंट का इजाफा हुआ है. कंपनी का मार्जिन काफी कम हुआ है ये 7.9 परसेंट से घटकर 4.4 परसेंट हो गया है. कंपना का घाटा भी बढ़ा है. इस पर नजर रखने की जरूरत है. आज दबाव दिख सकता है. 
Biocon के नतीजे भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं, कंपनी की आय में 20 परसेंट का इजाफा हुआ है. मुनाफा 71.4 परसेंट बढ़ा है, लेकिन मार्जिन 22 परसेंट से गिरकर 18.7 परसेंट रहा है. आज इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है
United Breweries के नतीजे भी कल आए थे, आय में 118 परसेंट का जबरदस्त उछाल आया है. मुनाफा 5 गुना से ज्यादा बढ़ा है, मार्जिन भी 8.5 परसेंट से बढ़कर 10.9 परसेंट पर रहा है. इसके शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है.
Dixon Technologies के शेयरों पर आज नजर रखनी चाहिए, जून तिमाही में कंपनी की आय 53 परसेंट बढ़ी है, मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा है, मार्जिन में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है, ये 3 परसेंट से बढ़कर 3.5 परसेंट रहा है. 

आज आने वाले नतीजे 
आज कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं. Dr Reddy's Labs, Nestle India, SBI Life Insurance Company, Shree Cement, Jubilant FoodWorks, Vedanta, Bajaj Finserv, Punjab National Bank, Mahindra & Mahindra Financial Services, PNB Housing Finance, SBI Cards and Payment Services, TVS Motor Company, Shriram Transport Finance के नतीजे आएंगे. इसके अलावा Dr Lal PathLabs, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India Asset Management के भी नतीजे आज आएंगे. 

खबरों वाले शेयर, दिखेगी हलचल
1.
आज एविएशन सेक्टर पर नजर रखने की जरूरत है, DGCA ने निर्देश दिया है कि एयरलाइंस को सभी मामलों में कंप्लायंस को सुनिश्चित करना जरूरी है. SpiceJet, Interglobe Aviation के शेयरों में हलचल दिख सकती है.  
2. इसके अलावा SpiceJet के लिए अलग से एक बुरी खबर है, DGCA ने एयरलाइन की उड़ानों में 50 परसेंट तक की कटौती करने का आदेश दिया है, ये रोक 8 हफ्तों के लिए लागू रहेगी. इस खबर के शेयर पर निगेटिव असर पड़ने की आशंका है, हालांकि SpiceJet का कहना है कि  DGCA के निर्देश का ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.  
3. BPCL आज फोकस में रहेगा क्योंकि कैबिनेट ने ब्राजील प्रोजेक्ट में 12,000 करोड़ रुपये निवेश करने की मंजूरी दे दी है. 
4. टेलीकॉम शेयर आज फोकस में रहेंगे, 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में दूसरे दिन 4 हजार करोड़ की बोलियां मिली, अबतक कुल 1.49 लाख करोड़ की बोलियां मिल चुकी हैं. Bharti Airtel, Vodafone Idea पर नजर बनाकर रखिएगा.
5. Exide ने बैंगलुरू में लीथियम आयन बैटरी के लिए 80 एकड़ के जमीन के लिए डील की है. ये शेयर भी आज फोकस में रहने वाला है. 
6. Union Bank of India भी आज फोकस में रहेगा, बाजार में खबर चल रही है कि बैंक QIP के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाएगा, तीसरी तिमाही तक ये रकम जुटाने की योजना है. 
7. Bajaj Finserv आज शेयर स्प्लिट और बोनस इश्यू जारी करेगी, ये शेयर भी आज फोकस में रखिएगा
8. Hero Motocorp ने Accenture के साथ सप्लाई चेन ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है. ये शेयर आज थोड़ा मजबूत होता दिख सकता है
9. HAL ने Honeywell के साथ करार किया है, HTT40 इंजन के लिए किया गया ये करार 100 मिलियन डॉलर का है. 

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

17 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

18 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

19 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

19 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

13 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

19 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

18 hours ago