होम / बिजनेस / इन शेयरों ने निवेशकों की कर दी चांदी, बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

इन शेयरों ने निवेशकों की कर दी चांदी, बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 760.37 अंक यानी 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 54,521.15 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. BSE Sensex और NSE Nifty में एक फीसदी से ज्यादा मजबूती दिखने को मिली. आईटी, तेल, गैस और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से घरेलू बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 760.37 अंक यानी 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 54,521.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 229.30 अंक यानी 1.43 फीसदी मजबूत होकर 16,200 अंक के पार 16,278.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान BSE Sensex 795.88 अंक तक ऊपर चढ़ गया था.

शेयर जिन्होंने किया कमाल
इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने आज के कारोबार में कमाल कर दिया और निवेशकों को मुनाफा दिलाया. डॉ. रेड्डीज लैब, एचडीएफसी बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी ने अपने निवेशकों को निराश किया. बता दें कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली अभी भी जारी है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के बुनियादी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने बाजार में तेजी के पीछे का कारण बताते हुए कहा , "एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुला. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा जैसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला."

VIDEO: कौन हैं NSE के CEO आशीष कुमार चौहान? जानें उनकी काबिलियत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago